मंगलवार, 17 नवंबर 2026

भूख की फिलॉसफी


परमानंद वर्मा

वह भूख से अकुला रहा था। तड़पते देखा था। कितना निर्दयी संसार है, लोग हैं? जब मर रहा था तब मदद के लिए कोई सामने नहीं आया और मर गया। तब सब लोग अर्थी सजाने आ गए। श्मशान घाट तक परिजनों की तरह अंतिम विदाई देने पहुँच गए। क्या यही इस संसार की रीति-नीति है, विधान है। भूख क्या होती है, कैसे होती है इसका अहसास भी किया है? करीब से, बहुत नजदीक से। पढ़ रहा था। खाने के लिए एक दाना भी घर में नहीं था और न था पास में फूटी-कौड़ी। क्या करूँ, किसके पास जाकर गिड़गिड़ाऊँ? लेकिन मांगने की हिम्मत ही नहीं हुई।

दो दिन पहले एक मित्र आया था। शराब की बोतल छोड़ गया था। लगभग आधा कप माल उसमें बचा हुआ था। गिलास में उंडेला और उसमें दो कप पानी डाला। आँख मूंद कर पी गया। कब जींदा रहा पता नहीं चला। उस रात को इस तरह भूख से पिंड छुड़ाया था। शायद उस रात शराब नहीं मिली होती तो छटपटाते रहता, भूख से बिलखते रहता। ऐसी होती है यह भूख।

सहयोगी ने कुछ दिन पहले दो दिन की पुरानी बासी रोटी खाकर सो जाने की कोशिश करने का विनय करते हुए जब यह बात उससे सुनाई तो बीते दिन की बात याद कर मुझे हँसी आ गई।

सरकारें कहती हैं भूख से किसी की मौत नहीं होती? विपक्षी दल दावे पर दावे करते हैं, अखबारें आग उगलती हैं तोप की तरह। मजबूर होकर सरकार को जांच करानी पड़ती है। जांच दल में बैठे अफसर भी रिपोर्ट यही देते हैं कि मरने वाले की भूख से मौत नहीं हुई है। वह बीमारी से मरा है अथवा अपच से हुई है। जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री तक पहुँचा दी जाती है कि भूख से मौत नहीं हुई है। वह संतुष्ट हो जाता है और उदारता दिखाते हुए पीड़ित परिवार को अपने सहायता कोष से आर्थिक मदद की घोषणा कर देता है। कितने दयालु होते हैं मुख्यमंत्री और उनके नौकरशाह?

भूख तन की होती है, मन की होती है और धन की भी। बहुत निर्दयी होती है यह भूख। जरा भी तमीज नहीं है इसे। रहम भी नहीं करती। भूख के खातिर लोगों से क्या-क्या कराती है? शर्म, लज्जा और मर्यादायें तक बिकवाती हैं। आजकल तो इज्जत-आबरू बेच-बेच कर भी भूख मिटाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसे यूँ कहा जाय कि इज्जत बेचने का फैशन चल पड़ा है या दुकान खोल लिया गया है तो किसी को कोई शर्मिंदगी नहीं महसूस करनी चाहिए।

निम्न तबके के परिवारों में इस तरह की बातें तो सुनने को मिलती ही थीं लेकिन जब सभ्य समाज के तथाकथित कहे जाने वाले लोगों की बहू-बेटियाँ और औरतें भी इस तरह का कार्य करने लगें तब इनकी कौन सी भूख ऐसा करने के लिए विवश कर रही है, यह मेरी समझ के बाहर की बात है? वो तो खाने के लिए घर में दाना नहीं था इसलिए मर गया। भूख ने उसकी प्राण ले ली। लेकिन इन लोगों की भूख से तो किसी की मौत नहीं हो रही है, फिर यह कैसी भूख है? और भूख मिटाने की जो विधि इजाद कर रखी है, वह भी कोई शर्मनाक नहीं है। लेकिन भूख तो है, छटपटा तो रहे हैं भूख से।

जिस मुहल्ले में रह कर पढ़ाई कर रहा था वहाँ एक सब्जी बेचने वाली रहती थी। सोनकुंवर नाम था उसका। दो छोटे-छोटे बच्चे थे। पति शराबी और जुआड़ी था। काम फूटी कौड़ी का नहीं करता था। औरत जितना कमा कर लाती उसे शराब और जुए में उड़ा देता था। वह गिड़गिड़ाती, कभी डाँटती-फटकारती तो ऊपर से मारपीट कर देने की धमकी देता था।

खाना न बने तब ऊपर से मारपीट। बच्चे भूख से रोते-बिलखते तब वह कहता, पैसे दो। वह कहती कहाँ से लाऊँ जो कुछ था उसे तो शराब और जुए में फेंक आए, क्या अब घर में दाना नहीं है? पति नशे में कहता, छिनाल जबान लड़ाती है, रंडीबाजी करके ला या कुछ भी करके ला, शराब के लिए मुझे पैसे जरूर कहीं से भी लाकर दे।

तब से वह सब्जी वाली, सब्जी तो बेचती ही थी, जिस्म भी बेचने लगी थी। एक दिन वह पुलिस के हाथों पकड़ में आ गयी। कोर्ट-कचहरी में इज्जत बदनाम हुई, जग हँसी हुई। लेकिन कर क्या सकती थी। वहाँ से छूटने के बाद फिर वही उसका धंधा शुरू हो गया। दो छोटे-छोटे बच्चे जो थे। पैदा करने की गलती कर डाली थी इसकी सजा उसे इस रूप में भुगतनी पड़ रही थी। माँ-बाप इतने सक्षम नहीं थे कि उनसे आर्थिक मदद मांग सकते अथवा पति से पिंड छुड़ाकर उनके पास रह सके। बोझ नहीं सहन कर रही थी इसलिए तन बेचने की यातना झेल रही थी।

लेकिन समाज के इन तथाकथित बड़े-बड़े रहनुमाओं की बहू-बेटियों और उनकी औरतों की भूख उस सब्जी बेचने वाली की भूख अथवा मजबूरी की तरह ही है? फिर इनकी ऐसी कौन सी चर्बी है अथवा खून है कि भूख दिन दूनी और रात चौगुनी बढ़ रही है। इनकी भूख की फिलॉसफी यह तो 'रिसर्च' का विषय बन गया है।

कॉफी हाउस में लगभग इसी तरह की 'टॉपिक' पर चर्चा चल रही थी। समाज की गिरती स्थिति से वे चिंतित थे।

वेणु गोपाल ने कहा- भैया, जिस विषय पर हम दोनों डूबे हुए हैं उसी पर तो वे भी बहस कर रहे हैं। उनमें से एक कह रहा था, अभी उस दिन एक चैनल में इसी तरह का समाचार प्रसारित हो रहा था जिसमें कामकाजी परिवारों की बहू-बेटियाँ तन बेचते पकड़ी गईं। अखबारों में भी इसी तरह की खबरें आए दिन प्रकाशित होती रहती हैं।

जिनमें महिलाएँ और छोकरीयाँ वेश्यावृत्ति करते पकड़ी जा रही हैं। उनमें कई कालेज की छात्राएँ होती हैं, कोई वकील तो कोई डॉक्टर। जब संभ्रांत परिवारों की बहू-बेटियाँ और औरतें ऐसा करने में जुट जाती हैं, कोई वकील तो कोई डॉक्टर। जब संभ्रांत परिवारों की बहू-बेटियाँ और औरतें ऐसा करने में जुट जाती हैं तब क्या हमारे परिवार के घरों की बहू-बेटियों की बात ही छोड़ दीजिए। क्या हो गया है समाज को? वह क्यों इस तरह की काली करतूतें कर रही हैं?

और गंभीर सामाजिक वारदातों के लिए तो बड़े-बड़े कड़े नियम हैं। उसके पास बड़ी-बड़ी सजाएँ हैं। जिस्मफरोशी के मामले में उनके मुँह में क्यों ताले पड़े हुए हैं? इसलिए कि ऐसे कुकर्मों में उनके अपने परिवार के सदस्य फँसे हुए हैं? फँसी हुई हैं अथवा उन्हें आकाश में विचरण करने के लिए स्वच्छंद परिंदों की तरह आजाद छोड़ दिया गया है?

चर्चा में सहयोगी दूसरे सदस्य ने सवाल दागा? तब तीसरे ने कहा, आजादी ही तो मूल कारण है। ऐसा न होता तो मजाल है इस तरह की हरकतें वह करतीं? हजारों, लाखों रुपये एक दिन में वह अपने यारों से झटक कर लाती हैं, गुलछर्रे उड़ाती हैं, मौज-मस्ती करती रहती हैं। क्या वह सब परिवार की सुख-सुविधाओं को नहीं दिखाती? अथवा ये सब 'भड़वे' तो नहीं हो गए हैं? रूप और जिस्म का कोई दुकान तो खोल कर नहीं बैठ गए हैं? जो जितना ही सुंदर और बेहतरीन ढंग से अपने रूप और जिस्म की नुमाइश करेंगी, ग्राहक किसी साजन की तरह उसे ऊँचे दामों पर खरीदने को ललचायेगा अथवा उसे खरीदेगा?

वेणु गोपाल ने मुझसे कहा- लगता है भैया, तीसरे व्यक्ति को इस बहस में आनंद आ रहा है। वह मजे ले रहा था तभी तो चैनल की खबरों का बार-बार जिक्र कर रहा है।

उसकी चर्चा में एक बड़े शहर में पकड़ी गई इसी तरह की छोकरीयाँ जिनमें छात्राएँ, वकील, डॉक्टर, पत्रकार तथा अफसरों और तथाकथित नेताओं की बेटियाँ और औरतें भी थीं। जब इनसे पुलिस अफसरों ने पूछा था कि आखिर यह धंधा क्यों करती हैं, क्या घर में पैसे की कमी है?

तब सभी की राय यही थी कि अधिक से अधिक धन कमाना। सुविधा संपन्न बनना। कार, बंगला तो मामूली चीज है उनके लिए। पूछने पर इन लोगों ने दस, बीस, पच्चीस रुपये प्रति घंटे का अपना 'रेट' भी बताया। जब एक घंटे में इतना कमा लेती हैं ये औरतें तब भला ऐसे लोगों के पतियों, पिताओं और भाइयों को दूसरे धंधों की क्या आवश्यकता? क्यों आठ-आठ घंटे, दिन-दिन अथवा रात-रात भर कल-कारखानों अथवा दफ्तरों में सड़ते रहें।

छोड़ दीजिए बहू-बेटियों औरतों को पर पुरुषों के साथ हमबिस्तर होने दीजिए। इनकी काली कमाइयों से होइये मालामाल, लखपति बनिये, करोड़पति बनिये। इनके बढ़ते धंधों को देखकर 'चकला घर' चलाने वाली बाइयों के धंधे कहीं मंद पड़ने न लग जाएँ?

कुल मिलाकर खूब फल-फूल रहा है यह धंधा। बड़े-बड़े सेठों को तो अब चाहिए कि सरकार से लाइसेंस लेकर जिस तरह वे फैक्ट्री डालते हैं, 'जिस्मफरोशी' के लिए लाइसेंस लेकर एक नहीं अनेक फैक्ट्री खोल लें। बहुत जल्द अरबपति बनने में उन्हें देरी नहीं लगेगी।

अजीब तरह की भूख है यह। घर में किसी तरह की कमी नहीं, जिसका अभाव खलता हो। फिर भी किसी न किसी तरह की भूख तो जरूर है जो ऐसे लोगों को अंदर ही अंदर सालते रहती है? वरना क्या जरूरत थी गीदड़ की तरह सड़क पर आकर मरने की?

होटलों, क्लबों में सौदे होते हैं, दलाल होते हैं। सारा कारोबार वहीं होता है। रुपये भी वहीं मिलते हैं। शराब और कबाबों से। हर घंटे मर्द बदलते हैं, रुपये, चेक ऐसे बरस रहे हैं इस धंधे में जैसे सावन-भादो की झड़ी लगी हो। ऐसे 'भाड़ खाऊ' मर्दों, पिताओं और भाइयों को तो दस-दस औरतें, बेटियाँ और बहनें बना कर रख लेनी चाहिए। घरों में सुबह-शाम लक्ष्मी धन की वर्षा करती रहेगी।

धन की भूख मिटाने के लिए व्यभिचार की खेती करना कितना जायज और नाजायज, इसे तो समाज के ठेकेदार और समाजवेत्ता ही भली-भांति बता सकते हैं। लेकिन एक बार भी इस पर नजर डालें तो सामाजिक पतन के सिवाय इसे कुछ नहीं कह सकते।

औरतों के इस घृणित और निंदनीय खेल में पतियों की क्या भूमिका होती है, क्या वे इससे अनभिज्ञ होते हैं? मान लिया जाय वे अनभिज्ञ होते हैं तो इतने तो नहीं होते हैं कि हजारों रुपये रोज घर में बरसें और वे लोग बेखबर रहें। धन की भूख ने मर्दों को नामर्द बनाकर रख दिया है, ऐसा लगता है। यदि ऐसा नहीं होता तो घर की ये 'लक्ष्मियाँ' घर के बाहर कदम नहीं रखतीं।

पाश्चात्य संस्कृति ने इस देश की आबोहवा बदलकर रख दी है। होली खेलने की पूरी छूट और आजादी जैसे आज इनको मिली हुई है, ऐसा कभी देखने को नहीं मिला। तब ये पर्दानशीन हुआ करती थीं, हजार बंदिशें लगी होती थीं। आज वो सारे पर्दे हट गए, बंदिशें बिखर गईं। तब आजाद परिंदों की तरह आकाश में खुले विचरण करने से, उन्मुक्त जीवन जीने के स्वर्णिम अवसर को हाथ से क्यों जाने दें। खाओ, पियो और ऐश करो के फार्मूले पर उड़ रही है जिंदगी के गुलछर्रे।

सबका जीवन जीने का अपना अलग-अलग तरीका होता है और इस पर किसी को कोई एतराज हो तो भला वह क्या कर सकता है।

'एतराज... एतराज इस काली कमाई पर तो बहुत लोगों को हो सकता है। चौथे व्यक्ति ने बहस में हिस्सा लेते हुए दो टूक शब्दों में कहा। उसने कहा- ऐसा मेरा भी मानना है। पर मैं कोई समाज का तो ठेकेदार नहीं हूँ और न ही मेरा कोई बहुत अंतरात्मा की आवाज है।

मठ, पंथ, आश्रम के बड़े-बड़े मठाधीशों को जब अपने देश के धर्म, संस्कृति, मर्यादा की चिंता नहीं है तो यह छोटा सा प्यादा क्यों भूले, मरे। जिनको एतराज करना चाहिए जब उन लोगों के हाथ ही लाल खूनों से सने हुए हैं, काले कुकर्मों से रंगे हुए हैं तो ऐसे लोगों को गलत कामों से रोकने वाले भला वे कौन हैं?

धन तो वो भी कमा रही हैं जिस्मफरोशी करके, और ये भी कमा रहे हैं मठ, पंथ और आश्रम खोलकर। कई साध्वियाँ और संत भगवान को छोड़कर राजनीति में कूद पड़े हैं। माया और भगवान का इससे अद्भुत संगम तो शायद ही कहीं देखने को मिले।

उसने कहा याद करता हूँ उस दिन को जब कोठे में नाचने वाली एक तवायफ को मेरे एक पड़ोसी ठेकेदार ने रखैल बनाकर लाया था। उन दिनों मैं कॉलेज का विद्यार्थी था। किराये के मकान में रहता था। किरायेदार की एक बहन थी जो मिडिल स्कूल में पढ़ती थी। वह छोटे-मोटे काम मेरा कर दिया करती थी।

वह तवायफ दूसरे मंजिल पर रहती थी। अचानक उसकी नजर मुझ पर पड़ गयी। मुझे अंदेशा हुआ कि वह छेड़छाड़ करने लगी है। कभी कुछ बकती... कभी कुछ कहती... और कभी उस लड़की के माध्यम से संदेशा भिजवाती कि ऊपर वाली भाभीजी बुला रही हैं।

मैं बचने की कोशिश करता रहा और बचता ही गया। एक-दो बार से बहुत ताने कसने पर जाना हुआ तब खूब खातिरदारी हुई। हँसी-मजाक की बातें हुई तरह-तरह की। एक-दो बार तो ठेकेदार पति की अनुपस्थिति में 'सेकेंड नाइट शो' जाने के लिए प्रस्ताव भी आया जिसे ठुकरा दिया तब 'घमंडी कहीं का' की उपाधि से विभूषित भी हुआ।

उसकी इस बात को सुनकर मित्र मंडली के सभी सदस्य खिल-खिलाकर हंस पड़े। फिर आगे क्या हुआ तब वह कहने लगा और उस दिन से बातचीत ऐसी बंद हुई कि कॉलेज से पढ़कर उस घर को छोड़कर कहीं और चले जाने तक बदस्तूर जारी थी।

दस सालों बाद जब वह अचानक दशहरे के दिन मिली तब मैं एक बिटिया का बाप बन चुका था। ठेले पर पान खा रहा था। बिटिया को गोद में लिए हुए था। उसे भी पान खिलाया। इधर-उधर की बातें हुईं फिर उसने 'रावण भाठा' चलने का प्रस्ताव रखा। मैंने बिटिया और उसकी मम्मी को यहीं आसपास होने का बहाना बनाया।

वह कहने लगी डरपोक हो, औरत से डरते हो मर्द होकर। उसकी उलाहना का कोई जवाब मैंने नहीं दिया। फिर दूर ले जाकर अपनी सारी समस्यायें बतायी कि किस तरह ठेकेदार ने उसे छोड़ दिया और दूसरी औरत रख लिया है। उसे कहने में तनिक भी संकोच नहीं हुआ कि मैं उसे रखैल बना कर रख लूँ। उसे बस नाम भर चाहिए था एक मर्द का और वह नाम उसे मैं दे दूँ। कहा जब जी चाहे आना, न चाहे ना आना।

मुझे हँसी आई उसकी मूर्खता पर कि इतने बड़े शहर में उसे मेरे सिवा और कोई मूर्ख नहीं मिला, एक मैं ही मिला। उसने सोचने के लिए दस दिन की मोहलत भी दी थी और वर्तमान मोहल्ला, घर का पता भी। इसके बाद फिर कभी उससे मुलाकात नहीं की।

लेकिन उसका रूप, सौंदर्य, मुस्कुराता हुआ चेहरा और मीठी बोलियाँ बराबर मेरा पीछा कर रही थीं, बुला रही थीं कि एक बार तो आजा रे। लेकिन मैं भी निष्ठुर निकला, कायर निकला, हाथ लगी चिड़िया को उड़ जाने दिया।

उस समय मित्रों को इस कटी पतंग के बारे में बताया, वे मेरा उपहास करने लगे। पता-ठिकाना पूछने पर तो हँस कर टाल दिया। सोचता हूँ आज पता नहीं कहाँ होगी, क्या कर रही होगी, किसके साथ चाँदी काट रही होगी? या ऐसा तो नहीं सड़क पर भिखारिन बनी फिरती होगी?

फिर वह कहता है, नहीं... नहीं... सब मूर्ख नहीं होते मेरी तरह? सैकड़ों क्या हजारों रूप और सौंदर्यजीवी भूखें लोग पड़े हैं यहाँ। चेहरे की एक झलक देखने ऐसे टूट पड़ते हैं जैसे दूज की चाँद को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की निगाहें उस पर टिकी रहती हैं।

भद्दी सी गाली देते हुए कहा- होगी साली किसी अपने नए यार के साथ... ऐश कर रही होगी, हम क्यों बिना वजह उसकी चिंता करें? अपना दिल और दिमाग खराब करें? उधर भूख अपना वह मिटा रही होगी और बिन पानी मछली की तरह उसकी याद में हम छटपटा रहे हैं।

वेणु गोपाल से तब मैंने पूछा- यह क्या है? क्या यह उस सब्जी वाली के छोटे-छोटे बच्चों की तरह भूख से अकुलाहट तो नहीं है? इसी अकुलाहट और उसके रुदन को देख कर उसके कदम बहक गए थे। लेकिन यह उसकी विवशता थी, पति की मूर्खता थी। वह सब्जी वाली तो कमा रही थी। इतना कमा रही थी कि अपनी कमाई से अपने परिवार का खर्च चला सकने में समर्थ थी। पति गलत रास्ते में नहीं होता तो उसे भी पाल रही थी। लेकिन पति ने ही धकेल दिया नरक में तो उसके लिए वह दोषी थोड़े ही है।

काफी हाउस में चल रही उन लोगों की बहस को दरकिनार करते हुए वेणु से कहा- देखो वेणु, मैं सोचता हूँ अथवा सोचने के लिए विवश हो रहा हूँ कि इस तरह भूख का जन्म अचानक हो कैसे गया? इसका आविष्कारक और जन्मदाता कौन हो सकता है? ऐसी भूख तो पहले कभी नहीं थी। न देखी और सुनी थी। अकाल बहुत पड़े तब भी मौतों की खबर ज्यादा नहीं सुनने को मिली है, हैजा, चेचक और महामारी जैसी बीमारियों से सैकड़ों लोगों के मरने की...

पृष्ठ 4

खबरें सुनी थीं। जिन्हें सरकार ने अब नियंत्रित कर लिया है। उन बीमारियों से छुट्टी तो मिली अब मन और धन की बीमारी कैंसर की तरह फैल रही है। कहाँ से भी हो, किसी भी तरह रातों-रात लखपति और करोड़पति बनना है, इसकी भूख ने सबको परेशान करके रखा है। समझ नहीं आता इसका अंत कहाँ होगा?

शहर में भूख के आगे इज्जत, आबरू, मान-मर्यादा सब मिट्टी के मोल बिक रहे हैं। हवस बढ़ गई है धन बटोरने की। विष्णु को बताता हूँ एक बात। याद आता है गाँव का एक ग्रामीण शहर आता है। चाय के किनारे टी स्टाल खोलता है। वह टी स्टाल ऐसा चला कि उसे लखपति बना दिया। शहर में दो-तीन बिल्डिंगें बन गईं। दस एकड़ जमीन खरीद ली। बच्चों के पास होंडा, टेलीफोन, मोबाइल अलग। दो एकड़ का वह ग्रामीण यदि गाँव में ही रहता तो अपनी जमीन को बेच दो से तीन एकड़ भी नहीं कर पाता लेकिन शहर ने उसके भाग्य का सितारा ही बुलंद कर दिया। इतना कमाने के बाद भी वह निन्यानवे के फेर में लगा हुआ है। संतोष ही नहीं। वही भूख अभी भी बरकरार है। जब कभी मिलता है तब पूछने पर कहता है, 'कहसे करबे बाबू नाती-पंथी बर घला थोड़े बहुत जोड़ ले लागही, अतका का महंगाई के जमाना में?'

वह बता रहा था मैं कि बड़े-बड़े उद्योगपति और पूंजीपति भी तो यही कर रहे हैं। पूंजी कमाने की, धन बटोरने की होड़ में लगे हैं। एक तरह से 'रेस' चल पड़ी है। इस 'रेस' में छोटे-बड़े सब शामिल हो गए हैं। यह ऐसी रेस है जिसमें धर्म, संस्कृति, इज्जत, मर्यादा कहीं आड़े नहीं आ रही है। पूरी छूट है, आजादी है धन कमाने की। शरीफ इंसान भी कमा रहे हैं। चोरों की भी पौ-बारह है। नेता, मंत्री, ठेकेदार और नौकरशाहों की भी चाँदी है। कहीं कालाबाजारी तो कहीं भ्रष्टाचार तो कहीं चंदाखोरी। यहाँ सब की जय है संत, साध्वियों और महंतों की भी जय तो शैतानों, गुनहगारों, खूनी, बदमाशों की भी जय-जय।

सबका मालिक एक, परमात्मा एक हो गया है, मानने लगे हैं उसे और वह है धन। वह मेरी बातों पर सहमति जता रहा था। मैं किसी मंच पर नेता की तरह दिए जाने वाले भाषण की तरह कह रहा था। यहाँ भगवान भी बिक रहा है धन में। इस धन में इतनी ताकत है कि उससे इस संसार में कुछ भी खरीदा जा सकता है। इतना सर्वशक्तिमान है यह धन परमात्मा की तरह। जितना बड़ा धनपति होगा वह इस संसार में उतना ही शक्तिवान गिना जाएगा।

तभी तो एक उद्योगपति पहली बार जब कोई उद्योग खोलता है तब गरीबी का रोना रोता है। मजदूरों को अपना माई-बाप, भाई-बहन आदि संबोधनों से पुकारता है। पाँच-दस सालों में वह पाँच-छः कारखाने का मालिक बन जाता है तब वह संबोधन उसके श्रीमुख से नदारद हो जाता है। उसकी हैसियत बदल जाती है रुतबा और स्वभाव बदल जाता है, लेकिन मजदूर के वेतन, महँगाई-भत्ते में कोई परिवर्तन नहीं होता। बोनस तो नाम सुना है लेकिन वह लक्ष्मी मजदूर के हस्तकमल की शोभा नहीं बढ़ा सकी।

उद्योगपति अपनी तरक्की को घाटे में 'शो' करने की कलाबाजियाँ भी जानता है। इसके लिए वह अपना दिवालिया भी निकलवा ले तो शहर में उसकी कोई नाक काटने वाली नहीं है। पूंजी दूसरे खातों में स्थानांतरित हो जाती है जिससे दूसरे उद्योग फल-फूल रहे होते हैं। मजदूर आधा पेट खा कर सो जाता है। उसके बच्चे, पत्नी भूखों मरते रहते हैं। वेतन के भी लाले पड़ जाते हैं। खून चूस-चूस खटमल की तरह हो रहे ऐसे उद्योगपति बड़े-बड़े समारोहों में मजदूरों के हित में बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, वायदे करते हैं, सरकार से सहूलियतें और सहायता ले लेते हैं। लेकिन मजदूरों को मिलता-जुलता कुछ भी नहीं। सारा लाभ खुद हड़प लेते हैं।

ऐसे घड़ियाली आँसू बहाने वाले उद्योगपतियों की भूख भी धन है। मैं पूछता हूँ वेणु से बता मेरे भाई- इनकी भूख से मौत कभी क्यों नहीं होती? अन्न के अभाव में जब किसी गरीब की मौत होती है तब अखबारें आग उगलती हैं। विपक्षी दल भी सरकार पर चढ़ाई करने लगते हैं। लेकिन उस गरीब को मिलता कुछ नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक भूख से मौत नहीं, किसी बीमारी अथवा और कोई कारण गिना कर पल्ला झाड़ लेते हैं।

क्यों नहीं होती है धन के भूखे भेड़ियों की मौत? दिवालिया घोषित करवा देना क्या उसकी मौत नहीं है? इस सवाल पर मन में तर्क पैदा होता है, नहीं यह तो उसकी काया का परिवर्तन है, पुनर्जन्म है। धन की भूख तो इसके बाद भी उसकी बनी रहती है। भूख तो भक्त की भी बनी रहती है। भगवान के दीदार के लिए तपस्या करता है, भूखे-प्यासे बरसों बिता देते हैं। फिर भी नहीं होती है उसकी मौत।

क्या धनपति, जिस्मफरोशी करने वाली महिलाएँ, तवायफ, सब्जी बेचने वाली और गरीब की भूख उस भक्त की तरह ही है? क्या भूख की यही फिलॉसफी है?

एक मंत्री के साथ दर्जनों कार्यकर्ता और समर्थक इस चर्चा के बीच यहाँ आ धमके। पत्रकार, कैमरामैन और टीवी चैनल वाले भी दिखे। शायद मंत्री की कोई पत्रकार वार्ता होने वाली थी। बैरे के कॉफी का पैसा देकर हम लोग वहाँ से निकल गए।

परमानंद वर्मा