गुरुवार, 15 अप्रैल 2021

कल कभी न आने वाली मनोदशा है


हम जब एक गहरी यात्रा से गुज़रते हैं तो यात्रा के ऐसे आदी हो जाते हैं कि यक़ीन ही नहीं होता कि यात्रा ख़तम हो गई है। इस मोड़ पर जब आगे के लक्ष्य तय किये जाने चाहिए हम अतीत में ही जीते और झुंझलाते रहते हैं कि जैसे अभी भी कुछ भी नहीं बदला। हिन्दू मनीषा ने तो यात्रा को भी जीवन और जगत का सबसे बड़ा भ्रम कहा है क्योंकि यात्रा भी कोई बाहरी अवधारणा नहीं है।

एक कथा है- 

एक बार एक व्यक्ति तपस्या को बैठा। उसने भैरव को प्रसन्न करने के लिए कठोर तप किया। धूप, बारिश, ठंड पतझड़ बसंत आए गए पर तपस्या चलती रही। एकदिन भैरव आ गए और कहा 'उठो, मैं तुम्हारी तपस्या से प्रसन्न हूँ। वर मांगों।'  व्यक्ति ने आंखें खोलीं। देखा कोई नहीं है। वह क्षुब्ध हुआ, पर फिर आंखें मूंद ली और पुनः तपस्या में लीन हो गया। ऐसा ही कई बार घटा। भैरव की आवाज़ आती, व्यक्ति आंखें खोलता और किसी को न पा फिर उदास हो आंखें मूंद लेता। उसकी क्षुब्धता बढ़ती रही, बेचैनी बढ़ती रही। वह अपनी स्थिति से निराश, अवसाद में जाता रहा लेकिन तपस्या बन्द न की। बहुत दिनों बाद एक बार फिर जब भैरव की आवाज़ आई तब उसने झल्लाकर कहा कि कौन है जो भैरव बनकर बार बार मेरी तपस्या भंग कर रहा है। तब आवाज़ आई- 'मैं भैरव ही हूँ।' व्यक्ति ने कहा 'तब आप दिखाई क्यों नहीं देते।'  भैरव ने कहा 'तुम पीछे देखो मैं खड़ा हूँ। तुम्हारी तपस्या से तुम्हारी आभा इतनी बढ़ गई है कि तुम मुझे देख नहीं पा रहे हो।' असल में भैरव कब के प्रसन्न हो गए थे लेकिन व्यक्ति तपस्या में इतना मग्न था कि समझ ही नहीं पा रहा था। 

हमारी भी यही दशा है. हम बरसों बरस जिस आग में जलकर अपने लिए तप करते हैं, वह अर्जित कर लेने के बाद भी अतीत में ही जीते रहते हैं। हम अतीत के दुखों में ही खुद को स्थित कर रोते हैं, कुढ़ते हैं, झल्लाते हैं जबकि भैरव प्रसन्न हो चुके होते हैं। अपने अपने भैरवों के लिए तपना जितना ज़रूरी है भैरवों के प्रसन्न हो जाने के बाद उन्हें चिन्हित कर जीवन लक्ष्य के लिए और और आगे बढ़ना भी उतना ही ज़रूरी है।  दु:ख में रहने को जीते-जीते, सुख के आने की ख़बर ही नहीं होती। सुख आ गया है, ठीक से आंखें खोलिए और पहचानिए। कृपणता जीवन की मृत्यु है, हिन्दू मनीषा ने आनंद को जीवन का लक्ष्य कहा है और आनन्द की प्राप्ति के लिए भीतर स्पेस और स्वीकार्यता की जितनी ज़रूरत है उतनी ही कृपण भावबोध से मुक्त होकर उदारता की भी। योरोप में लोंजाइनस इसी को उदात्तवाद कहते हैं।  जब तक मन कृपणता में, संकुचन में, क्षुब्धता में रहेगा वह वर्तमान को स्वीकार नहीं कर सकेगा। आपने देखा होगा कुछलोग कितना भी पा लें, फिर भी भिखारियों जैसा व्यवहार करते हैं कि अभी पाया ही क्या। ऐसे लोगों की असल दिक्क़त असन्तोष है, यह एक ऐसा असन्तोष है जो कभी तुष्ट नहीं होता। इसलिए होश में रहकर जीने को कहा गया है और जिस तरह कृपण व्यक्ति कभी भी आनंद को नहीं पा सकता ठीक वैसे ही अति महत्वाकांक्षी भी आनन्द प्राप्ति में कृपण का ही सहोदर होता है। हम सुख के, वस्तुओं के, अन्य के जितने आग्रही होंगे आनन्द उतना ही दूर होता जाएगा। सुख वस्तुओं में नहीं होता। अगर आप आज, यहीं खुश नहीं तो आप कभी, कहीं खुश नहीं हो सकते। इसलिए कल जब यह, यह और वह अर्जित हो जाएगा तब खुशी आ जाएगी सोचने की जगह उसे आज में, इस में, ऐसे ही में तलाशने की कोशिश करें।

आनन्द, वस्तुओं और वासनाओं में नहीं, गहराई, वर्तमान और उपलब्ध में है। किसी भैरव को अन्य में, कल में, दूर में न खोजें, वह आज में, आपमें और एकदम भीतर है। जबतक यह नहीं जानते तबतक भैरव प्रसन्न हो आवाज़ देते रहेंगे और आप उनके निकट होकर भी क्षुब्ध होते रहेंगे।

वाट्सएप से....

सोमवार, 8 मार्च 2021

मोदी है तभी मुमकिन हुआ!!!

विंग कमांडर अभिनंदन का नाम तो आप निश्चय ही नहीं भूले होंगे....... शायद उनकी मूछें भी याद ही होंगी....लेकिन इसी भारतीय सेना के कुछ अन्य जांबाज़ पायलेट के नाम नीचे दिए गए हैं...... इनकी तश्वीरें देखना तो दूर हममें से कोई एकाध ही होगा, जिसने ये नाम सुन रखे होंगे...लेकिन इनका रिश्ता अभिनंदन से बड़ा ही गहरा है.... पढ़िए ये नाम....

विंग कमांडर हरसरण सिंह डंडोस, स्क्वाड्रन लीडर मोहिंदर कुमार जैन, स्क्वाड्रन लीडर जे. एम. मिस्त्री, स्क्वाड्रन लीडर जे. डी. कुमार, स्क्वाड्रन लीडर देव प्रसाद चटर्जी,  फ्लाइट लेफ्टिनेंट सुधीर गोस्वामी, फ्लाइट लेफ्टिनेंट वी. वी. तांबे, फ्लाइट लेफ्टिनेंट नागास्वामी शंकर,  फ्लाइट लेफ्टिनेंट राम एम. आडवाणी,  फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनोहर पुरोहित, फ्लाइट लेफ्टिनेंट तन्मय सिंह डंडोस , फ्लाइट लेफ्टिनेंट बाबुल गुहा, फ्लाइट लेफ्टिनेंट सुरेश चंद्र संदल, फ्लाइट लेफ्टिनेंट हरविंदर सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट  एल एम सासून, फ्लाइट लेफ्टिनेंट के. पी. एस. नंदा, फ्लाइट लेफ्टिनेंट अशोक धवले, फ्लाइट लेफ्टिनेंट  श्रीकांत महाजन, फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुरदेव सिंह राय, फ्लाइट लेफ्टिनेंट रमेश कदम, फ्लाइट लेफ्टिनेंट प्रदीप वी आप्टे, फ्लाइंग ऑफिसर कृष्ण मलकानी, फ्लाइंग ऑफिसर  के पी मुरलीधरन, फ्लाइंग ऑफिसर  सुधीर त्यागी, फ्लाइंग ऑफिसर तेजिंदर सेठी

ये सभी नाम अनजाने लगे होंगे...... ये भी भारतीय वायुसेना के योद्धा थे, जो 1971 की जंग में पाकिस्तान में बंदी बना लिए गए..और फिर कभी वापस नहीं आए। इनकी चिट्ठियां घर वालों तक आईं, पर भारत सरकार ने कभी इनकी खोज खबर न ली 1972 में शिमला में एक कथित लौह महिला इंदिरा गांधी, जुल्फिकार अली भुट्टो के साथ डॉक्टर डॉक्टर खेल 90 हज़ार पाकिस्तानियों को छोड़ने का समझौता तो कर आई, पर इन्हें भूल गई...ये विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान जितने खुशकिस्मत न थे के इनके लिए इनकी सरकार ने मिसाइलें नहीं तानी, न देश के लोगों ने इनकी खबर ली, न अखवारों ने फोटो छापे..... इन्हें मरने को, पाकिस्तानी जेलों में सड़ने को छोड़ दिया गया...... इनके वजूद को नकार दिया गया....

और ये पहली बार नहीं हुआ था। रेज़ांगला के वीर अहीरों को भी नेहरू ने भगोड़ा करार दिया था..शैतान सिंह भाटी को कायर मान लिया था..... अगर चीन ने इनकी जांबाजी को न स्वीकारा होता, एक लद्दाखी गडरिये को इनकी लाशें न मिलती, तो ये वीर अहीर न कहलाते, शैतान सिंह भाटी परम वीर चक्र का सम्मान न पाते.....

यही रवैया रहा गांधी-नेहरू कुनबे का देश के वीर सपूतों के प्रति...... और यही फ़र्क़ है मोदी के होने न होने का...

आप कल्पना भी नहीं कर सकते अगर मोदी की जगह उनका गूंगा पूर्ववर्ती होता अभिनंदन का नाम भी शायद इसी लिस्ट में लिखा होता......

वो मोदी है, देश के सम्मान की रक्षा को दृणप्रतिज्ञ और रक्षक योद्धाओं के लिए भी पूर्ण समर्पित.......

और यही वजह है के हम उसके भक्त हैं...

भाई उपेन्द्र तिवारी


बुधवार, 3 मार्च 2021

कटी प्याज के नुकसान

मानो या ना मानो यह पूर्णतया सत्य है. देर से कटी प्याज का कभी उपयोग ना करें. प्याज हमेशा तुरंत काट कर खाएं. कटी रखी प्याज दस मिनिट में अपने आस पास के सारे कीटाणु अवशोषित कर लेती है. यह वेज्ञानिक तौर पर सिद्ध हो चुका है. जब भी किसी मौसमी बीमारी का प्रकोप फैले घर में सुबह शाम हर कमरें में प्याज काट कर रख दें. बाद में उसे फैंक दें. सुरक्षित बने रहेंगे.
सन 1919 में फ्लू से चार करोड़ लोग  मारे जा चुके थे, तब एक डॉक्टर कई किसानों से उनके घर इस प्रत्याशा में मिला कि वो कैसे इन किसानों को इस महामारी से लड़ने में सहायता कर सकता है. बहुत सारे किसान इस फ्लू से ग्रसित थे और उनमें से बहुत से मारे जा चुके थे. डॉक्टर जब इनमें से एक किसान के संपर्क में आया तो उसे ये जान कर बहुत आश्चर्य हुआ, कि सारे गाँव के फ्लू से ग्रसित होने के बावजूद ये किसान परिवार बिलकुल स्वस्थ्य था. तब डॉक्टर को ये जानने की इच्छा जागी कि ऐसा इस किसान के परिवार ने सारे गाँव से हटकर क्या किया कि वो इस भंयकर महामारी में भी स्वस्थ्य थे. तब किसान की पत्नी ने उन्हें बताया कि उसने अपने मकान के दोनों कमरों में एक प्लेट में  छिली हुई प्याज रख दी थी  तब डॉक्टर ने प्लेट में रखी इन प्याज को माइक्रोस्कोप से देखा तो उसे इस प्याज में  उस घातक फ्लू के बैक्टेरिया मिले जो संभवतया इन प्याज द्वारा अवशोषित  कर लिए गए थे और शायद यही कारण था कि इतनी बड़ी महामारी में ये परिवार  बिलकुल स्वस्थ्य था, क्योंकि फ्लू के वायरस इन प्याज द्वारा सोख लिए गए थे. जब मैंने अपने एक मित्र जो अमेरिका में रहते थे और मुझे हमेशा स्वास्थ्य संबधी मुद्दों पर  बेहद ज्ञानवर्धक जानकारी भेजते रहते हैं, तब उन्होंने प्याज के संबध में बेहद महत्वपूर्ण जानकारी/अनुभव मुझे भेजा. उनकी इस बेहद रोचक कहानी के लिए धन्यवाद.

जब मैं न्यूमोनिया से ग्रसित था और कहने की आवश्यकता नहीं थी कि मैं बहुत कमज़ोर महसूस कर रहा था तब मैंने एक लेख पढ़ा था जिसमें ये बताया गया था कि प्याज को बीच से काटकर रात में  न्यूमोनिया से ग्रस्त मरीज़ के कमरे में एक जार में रख दिया गया था और सुबह यह देख कर बेहद आश्चर्य हुआ कि प्याज सुबह कीटाणुओं की वज़ह से  बिलकुल काली हो गई थी तब मैंने भी अपने कमरे में वैसे ही किया और देखा अगले दिन प्याज बिलकुल काली होकर खराब हो चुकी थी और मैं काफी स्वस्थ्य महसूस कर रहा था.

कई बार हम पेट की बीमारी से दो चार होते है तब हम इस बात से अनजान रहते है कि इस बीमारी के लिए किसे दोषी ठहराया जाए. तब नि :संदेह प्याज को इस बीमारी के लिए दोषी ठहराया जा सकता है. प्याज बैक्टेरिया को अवशोषित कर लेती है यही कारण है कि अपने इस गुण के कारण प्याज हमें ठण्ड और फ्लू से बचाती है. अत: वे प्याज बिलकुल नहीं खाना चाहिए जो बहुत देर पहले काटी गई हो और प्लेट में रखी गई हों. ये जान लें कि  काट कर रखी गई प्याज बहुत विषाक्त होती हैं.

जब कभी भी फ़ूड पॉइसनिंग के केस अस्पताल में आते हैं तो सबसे पहले इस बात की जानकारी ली जाती कि मरीज़ ने अंतिम बार प्याज कब खाई थी. और वे प्याज कहाँ से आई थीं , (खासकर सलाद में )  प्याज बैक्टेरिया के लिए चुंबक की तरह काम करती हैं  खासकर कच्ची प्याज आप कभी भी थोड़ी सी भी कटी हुई प्याज को देर तक रखने की गलती न करे ये बेहद खतरनाक हैं.

यहाँ तक कि किसी बंद थैली में इसे रेफ्रिजरेटर में रखना भी सुरक्षित नहीं है. प्याज ज़रा सी काट देने पर ये बैक्टेरिया से ग्रसित हो सकती है और आपके लिए खतरनाक हो सकती है. यदि आप कटी हुई प्याज को सब्ज़ी बनाने के लिए उपयोग कर रहें हो, तब तो ये ठीक है, लेकिन यदि आप कटी हुई प्याज अपनी ब्रेड पर रख कर खा रहें है तो ये बेहद खतरनाक है. ऐसी स्थिति में आप मुसीबत को न्योता दे रहें हैं. याद रखे कटी हुई प्याज और कटे हुए आलू की नमी बैक्टेरिया को तेज़ी से  पनपने में बेहद सहायक होता है.कुत्तों को कभी भी प्याज नहीं खिलाना चाहिए, क्योंकि प्याज को उनका पेट का मेटाबोलिज़ कभी भी नहीं पचाता. कृपया ध्यान रखे कि प्याज को काट कर अगले दिन सब्ज़ी बनाने के लिए नहीं रखना चाहिए क्योंकि ये बहुत खतरनाक है यहाँ तक कि कटी हुई प्याज एक रात में बहुत विषाक्त हो जाती है क्योंकि ये टॉक्सिक बैक्टेरिया बनाती है जो पेट खराब करने के लिए पर्याप्त रहता है।  प्याज परमाणविक रेडिएशन को भी सोख लेता है, पोखरण में भी इसका इस्तेमाल हुआ था।

वाट्स एप से साभार...


बुधवार, 24 फ़रवरी 2021

क्या वाकई डीजलपेट्रोल बहुत मंहगा हो गया है?

निम्न तथ्यों पर गौर करें....

यदि पिछले 25-30 सालों को याद करें तो मुझे याद है कि वाहन खरीदने से पहले और खरीदने के बाद कहीं जाने के लिये स्कूटर मोटरसाइकिल घर से निकालने से पहले लोग ईंधन के खर्च का हिसाब लगाते थे। और ये खर्च उनकी मासिक आय में से एक बड़ा हिस्सा होता था। इसलिये अक्सर प्लान को बदल देते थे।आज 624 CC की टाटा नैनो कोई नहीं खरीदना चाहता। 1500-1600 CC की ब्रेजा, क्रेटा व उससे भी ज्यादा बड़े इंजन की कारें सड़कों पर ऐसे दिखती हैं जैसे कभी मारुति 800 दिखा करती थीं। किसी को किफायती कारे नहीं चाहिये बल्कि ज्यादा पावर वाली बड़ी कारें चाहियें.... क्यों? 

क्या इसलिये कि पैट्रोल डीजल मंहगा हो रहा है?

80 CC की मोपेड की बजाय विगत वर्षों में 350 व 500 CC की बुलट की संख्या बेतहाशा बढ़ी है.... क्यों?

 क्या इसलिये कि पैट्रोल डीजल लगातार मंहगा हो रहा है?

यदि किसानों की भी बात करूं तो 24 हॉर्स पॉवर के आयशर व 25 हॉर्स पावर के HMT 2511 ट्रैक्टर ही कभी 90% किसान खरीदते थे। ये ट्रैक्टर 30-40 एकड़ तक की खेती को संभालने के लिये पर्याप्त होते थे। लेकिन आज ज्यादातर किसान 45 से 90 हॉर्स पावर तक के ट्रैक्टर खरीदते हैं। 2 एकड़ का मालिक किसान भी बिना बड़े ट्रैक्टर के खेती नहीं करता। हल बैल तो छोड़िए 24-25 हॉर्स पावर के ट्रैक्टर भी गांवों से खेतों से ऐसे गायब हो गए हैं जैसे सड़कों से मोपेड.... क्यों?

 क्या इसलिये कि पैट्रोल डीजल मंहगा हो रहा है?

आपका 17-18 साल का लड़का जिम करने व ट्यूशन के लिये बाइक से जाता है और आप नहीं रोकते। पार्किंग की आफत के बावजूद एक दो km दूर बाजार या सब्जी मंडी तक जाने के लिये भी लोगों को कार चाहिए... क्यों❓

 क्या इसलिये कि पैट्रोल डीजल मंहगा हो गया है?

और बिना कारण के इतना डीजल पैट्रोल फूँकने का क्या प्रभाव पर्यावरण पर पड़ रहा है इससे भी कोई अनजान तो नहीं है।

उपरोक्त सब का कारण क्या ये है कि पैट्रोल डीजल मंहगा हो गया है?

 जी नहीं...उपरोक्त सब का कारण ये है कि लोगों की आय के मुकाबले में डीजल पैट्रोल का कोई मूल्य ही नहीं रह गया है। एक सत्य ये भी है कि इतना डीजल पैट्रोल फूंकना लोगों की जरूरत नहीं बल्कि लक्जरी बन गयी है।

पहले पतली सड़के हुआ करती थीं पर जाम नहीं लगते थे।

👉पर आज सड़कें पहले से संख्या व चौड़ाई में भी ज्यादा हैं पर सड़कों पर जाम रहता है.... क्यों?

 क्या इसलिये कि पैट्रोल डीजल मंहगा हो रहा है❓

हर घर के बाहर गली में खड़ी कारों की वजह से गली में चलना भी दूभर होता है। सोचिये यदि डीजल पैट्रोल आज 10 रुपये लीटर हो जाये तो जाम की स्थिति क्या होगी? क्या सड़कों पर हम चल भी पाएंगे?

मेरी नजर में ये वक्त की मांग है कि इस बढ़ी हुई आमदनी से सरकार को पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने के प्रयास अवश्य करने चाहिएँ। ईंधन का खर्च बढ़ने से इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ भी लोगों का रुझान बढ़ेगा। उससे फायदा ये होगा कि अरब देशों की औकात और पर्यावरण प्रदूषण स्तर..... दोनों लिमिट में आ जाएंगे।

अरविन्द राय की पोस्ट __

बुधवार, 10 फ़रवरी 2021



अ चानक

आ कर मुझसे

इ ठलाता हुआ पंछी बोला

ई श्वर ने मानव को तो

उ त्तम ज्ञान-दान से तौला

ऊ पर हो तुम सब जीवों में

ऋ ष्य तुल्य अनमोल

ए क अकेली जात अनोखी

ऐ सी क्या मजबूरी तुमको

ओ ट रहे होंठों की शोख़ी

औ र सताकर कमज़ोरों को

अं ग तुम्हारा खिल जाता है

अ: तुम्हें क्या मिल जाता है.?

क हा मैंने- कि कहो

ख ग आज सम्पूर्ण

ग र्व से कि- हर अभाव में भी

घ र तुम्हारा बड़े मजे से

च ल रहा है

छो टी सी- टहनी के सिरे की

ज गह में, बिना किसी

झ गड़े के, ना ही किसी

ट कराव के पूरा कुनबा पल रहा है

ठौ र यहीं है उसमें

डा ली-डाली, पत्ते-पत्ते

ढ लता सूरज

त रावट देता है

थ कावट सारी, पूरे

दि वस की-तारों की लड़ियों से

ध न-धान्य की लिखावट लेता है

ना दान-नियति से अनजान अरे

प्र गतिशील मानव

फ़ रेब के पुतलो

ब न बैठे हो समर्थ

भ ला याद कहाँ तुम्हें

म नुष्यता का अर्थ.?

य ह जो थी, प्रभु की

र चना अनुपम...

ला लच-लोभ के 

व शीभूत होकर

श र्म-धर्म सब तजकर

ष ड्यंत्रों के खेतों में

स दा पाप-बीजों को बोकर

हो कर स्वयं से दूर

क्ष णभंगुर सुख में अटक चुके हो

त्रा स को आमंत्रित करते

ज्ञा न-पथ से भटक चुके हो।


शुक्रवार, 22 जनवरी 2021

आखिर क्या होता है क्रिएटिव ब्लॉक

■ #क्रिएटिव_ब्लॉक :- आत्मविश्वास की कमी, बिना कोशिश किए ही हार मान जाना और जलन की भावना, ईर्ष्या, और खुद को हीन समझना मानसिक रुप से कमजोर व्यक्ति के मुख्य लक्षण होते हैं। ये संकेत बताते हैं कि व्यक्ति मानसिक रुप से कमजोर है। और इसी कमजोरी को हम मनोविज्ञान की भाषा मे क्रिएटिव ब्लॉक कहते है !!

आइए जानते है क्या है ये :-
हर व्यक्ति की मानसिक स्थिति एक जैसी नहीं होती। कुछ लोग मानसिक रुप से कमजोर हो सकते हैं जिससे हम दूसरों से खुद को कमजोर मानते हैं। दिमागी रुप से कमजोर ( ब्लॉक ) होने के कारण आपको अन्य लोगों से अधिक बलिदान और संघर्ष करना पड़ सकता है।
ऐसे में हर रचनात्मक इंसान जीवन में कभी ना कभी क्रिएटिव ब्लॉक से गुजरता है। और फिर उसका कमजोर दिमाग अक्सर बहुत सारी भावनाएं और विचार चलता है जो कि दिमाग को क्रियात्मक सोचने से रोकते हैं। जिससे वो कुछ नया नही कर पाते।
ऐसी कंडीश् में तनाव और नकारात्मकता को दूर करने के लिए लोग रचनात्मक तरीकों का सहारा देते हैं। यह रचनात्मक तरीके पेंटिंग, राइटिंग कुछ भी हो सकता है। मगर कभी-कभी ऐसा होता है कि आप कुछ रचनात्मक करने की बहुत कोशिश करते हैं लेकिन वैसा हो नहीं पाता है जैसा आप सोचते हैं। यह मानसिक रुप से ब्लॉक होने पर होता है जब आप कुछ रचनात्मक नहीं कर पाते हैं। हर क्रिएटिव इंसान इस समस्या से गुजरता है, इस समस्या को क्रिएटिव ब्लॉक कहते हैं।
👉 लक्षण कुछ इस तरह के होते है इनमे :-
1. कंफर्ट जोन से बाहर नहीं आते :- अपनी सुविधाओं के दायरे में रहकर हर व्यक्ति काम करना चाहता है। लेकिन जो व्यक्ति क्रिएटिव ब्लॉक से गुजर रहा होता है वह अपने कंफर्ट ज़ोन से कभी भी बाहर आकर काम नहीं करना चाहता है। ऐसे लोग अक्सर कोई भी नई जिम्मेदारी आने से बेहद घबरा जाते हैं।
2. आसानी से हार मान जाते हैं :- परिस्थितियों से हार मानना मानसिक रुप से कमजोर होने की निशानी होती है। जो लोग मानसिक रुप से क्रिएटिव ब्लॉक होते हैं वे जीतने के लिए लड़ नहीं सकते और आसानी से हार मान जाते हैं।
3. दूसरों की सफलता से जलते हैं :- मानसिक रुप से मजबूत लोग दूसरों की सफलता से जलते हैं। लेकिन खुद सफल होने की कोशिश नहीं करते हैं। लगातार दूसरों को सफल और खुद को कम आंकना भी मानसिक रुप से क्रिएटिव ब्लॉक लोगों की निशानी होती है।
4. भरोसे की कमी :- खुद पर भरोसा ना होने के कारण आप आत्म-निर्भर नहीं बन सकते हैं। इससे आप अपने लक्ष्यों की प्राप्ति से अवरोधित हो जाते हैं। क्रिएटिव ब्लॉक में व्यक्ति खुद पर भरोसा नहीं करते और अक्सर हर काम से डरते रहते हैं। खुद पर यह संदेह ही उन्हें असफलता की ओर ले जाता है।
5. प्रतिस्पर्धा से दूर रहना :- जीत-हार जीवन का हिस्सा है। लेकिन अगर आप परीक्षा से ही डर जाएंगें तो सफल होने की कोई गुंजाईश ही नहीं रह जाती है। ऐसे लोग हार जाने के डर से किसी भी प्रतिस्पर्धा में भाग ही नहीं लेते और खुद को आगे बढ़ने का मौका नहीं देते हैं।
👉 करे स्वस्थ मन का निर्माण और मिटाएँ अपना ब्लॉक :-
★ कुछ नया करने की कोशिश करें :- जब आप खुद पर कुछ रचनात्मक करने के लिए दबाव डालते हैं तो आप अपने तनाव को बढ़ा रहे होते हें। इस समस्या को दूर करने के सबसे आसान तरीका कुछ नया करना है। जब आप कुछ नया करने की सोचते हैं तो आपका दिमाग डाइवर्ट हो जाता है जिससे तनाव दूर होता है। एक बार जब तनाव चला जाता है तो आपको कुछ रचनात्मक करने में दिक्कत नहीं होती है।
★ दूसरों के क्रिएटिव वर्जन को फॉलो करें :- आपकी रचनात्मक चीजों को सबको दिखाना जरुरी होता है। कुछ रचनात्मक करने के साथ बाकि लोगों की रचना को देखने के लिए भी समय निकालें। यह आपको प्रेरित करने में मदद करते हैं।
★ परिणाम पर ध्यान ना दें :- बहुत से लोगों के क्रिएटिव ब्लॉक होने के पीछे का कारण किसी भी रचना का परिणाम सोचना होता है। वह रचना करते समय आनंद लेने की बजाय परिणाम के बारे में सोचकर परेशान होते रहते हैं। रचना करना आपको खुशी देता है ना कि तनाव देना इसलिए रचना करने की प्रक्रिया को तनावपूर्ण बनाने की बजाय छोटी-छोटी चीजों का आनंद लें।
★ ट्रेवल करें :- रोज के काम में आप इतने फंसे रहते हैं कि कुछ भी रचनात्मक करने के लिए प्रेरित नहीं हो पाते हैं। इसके लिए सबसे अच्छा तरीका अपने रोज के रुटीन से बाहर आकर ट्रेवल करें। अगर आप कहीं दूर घूमने नहीं जा सकते हैं तो 1 घंटे घुमना भी काफी होता है।
★ सीमाओं से बाहर आएं :- रचनात्मक होने के लिए अपनी सीमाओं से बाहर जाने में हिचके नहीं। आप जितना नया सोचते हैं वह रचनात्मक काम करने में मदद करते हैं।
सुश्री मोनिका जौहरी (विवेक गुप्ता की वॉल से)

शुक्रवार, 15 जनवरी 2021

अरे! ऐसा भी होता है


एक प्राथमिक स्कूल मे अंजलि नाम की एक शिक्षिका थीं वह कक्षा 5 की क्लास टीचर थी, उसकी एक आदत थी कि वह कक्षा मे आते ही हमेशा "LOVE YOU ALL" कहा करतीं थी।
मगर वह जानती थीं कि वह सच नहीं बोल रही ।
वह कक्षा के सभी बच्चों से एक जैसा प्यार नहीं करती थीं।
कक्षा में एक ऐसा बच्चा था जो उनको फूटी आँख भी नहीं भाता था। उसका नाम राजू था। राजू मैली कुचेली स्थिति में स्कूल आ जाया करता है। उसके बाल खराब होते, जूतों के बन्ध खुले, शर्ट के कॉलर पर मेल के निशान । पढ़ाई के दौरान भी उसका ध्यान कहीं और होता था।
मेडम के डाँटने पर वह चौंक कर उन्हें देखता, मगर उसकी खाली खाली नज़रों से साफ पता लगता रहता कि राजू शारीरिक रूप से कक्षा में उपस्थित होने के बावजूद भी मानसिक रूप से गायब हे यानी (प्रेजेंट बाडी-अफसेंट माइड) .धीरे धीरे मेडम को राजू से नफरत सी होने लगी। क्लास में घुसते ही राजू मेडम की आलोचना का निशाना बनने लगता। सब बुराई उदाहरण राजू के नाम पर किये जाते. बच्चे उस पर खिलखिला कर हंसते.और मेडम उसको अपमानित कर के संतोष प्राप्त करतीं।
राजू ने हालांकि किसी बात का कभी कोई जवाब नहीं दिया था।
मेडम को वह एक बेजान पत्थर की तरह लगता जिसके अंदर आत्मा नाम की कोई चीज नहीं थी। प्रत्येक डांट, व्यंग्य और सजा के जवाब में वह बस अपनी भावनाओं से खाली नज़रों से उन्हें देखा करता और सिर झुका लेता। मेडम को अब इससे गंभीर नफरत हो चुकी थी।
पहला सेमेस्टर समाप्त हो गया और प्रोग्रेस रिपोर्ट बनाने का चरण आया तो मेडम ने राजू की प्रगति रिपोर्ट में यह सब बुरी बातें लिख मारी । प्रगति रिपोर्ट माता पिता को दिखाने से पहले हेड मास्टर के पास जाया करती थी। उन्होंने जब राजू की प्रोग्रेस रिपोर्ट देखी तो मेडम को बुला लिया। "मेडम प्रगति रिपोर्ट में कुछ तो राजू की प्रगति भी लिखनी चाहिए। आपने तो जो कुछ लिखा है इससे राजू के पिता इससे बिल्कुल निराश हो जाएंगे।" मेडम ने कहा "मैं माफी माँगती हूँ, लेकिन राजू एक बिल्कुल ही अशिष्ट और निकम्मा बच्चा है । मुझे नहीं लगता कि मैं उसकी प्रगति के बारे में कुछ लिख सकती हूँ। "मेडम घृणित लहजे में बोलकर वहां से उठ कर चली गई स्कूल की छुट्टी हो गई आज तो ।
अगले दिन हेड मास्टर ने एक विचार किया ओर उन्होंने चपरासी के हाथ मेडम की डेस्क पर राजू की पिछले वर्षों की प्रगति रिपोर्ट रखवा दी । अगले दिन मेडम ने कक्षा में प्रवेश किया तो रिपोर्ट पर नजर पड़ी। पलट कर देखा तो पता लगा कि यह राजू की रिपोर्ट हैं। " मेडम ने सोचा कि पिछली कक्षाओं में भी राजू ने निश्चय ही यही गुल खिलाए होंगे।" उन्होंने सोचा और कक्षा 3 की रिपोर्ट खोली। रिपोर्ट में टिप्पणी पढ़कर उनकी आश्चर्य की कोई सीमा न रही जब उन्होंने देखा कि रिपोर्ट उसकी तारीफों से भरी पड़ी है। "राजू जैसा बुद्धिमान बच्चा मैंने आज तक नहीं देखा।" "बेहद संवेदनशील बच्चा है और अपने मित्रों और शिक्षक से बेहद लगाव रखता है।" "
यह लिखा था
अंतिम सेमेस्टर में भी राजू ने प्रथम स्थान प्राप्त कर लिया है। "मेडम ने अनिश्चित स्थिति में कक्षा 4 की रिपोर्ट खोली।" राजू ने अपनी मां की बीमारी का बेहद प्रभाव लिया। .उसका ध्यान पढ़ाई से हट रहा है। "" राजू की माँ को अंतिम चरण का कैंसर हुआ है। । घर पर उसका और कोई ध्यान रखनेवाला नहीं है.जिसका गहरा प्रभाव उसकी पढ़ाई पर पड़ा है।
" लिखा था
नीचे हेड मास्टर ने लिखा कि राजू की माँ मर चुकी है और इसके साथ ही राजू के जीवन की चमक और रौनक भी। । उसे बचाना होगा...इससे पहले कि बहुत देर हो जाए। " यह पढ़कर मेडम के दिमाग पर भयानक बोझ हावी हो गया। कांपते हाथों से उन्होंने प्रगति रिपोर्ट बंद की । मेडम की आखो से आंसू एक के बाद एक गिरने लगे. मेडम ने साङी से अपने आंसू पोछे
अगले दिन जब मेडम कक्षा में दाख़िल हुईं तो उन्होंने अपनी आदत के अनुसार अपना पारंपरिक वाक्यांश "आई लव यू ऑल" दोहराया।
मगर वह जानती थीं कि वह आज भी झूठ बोल रही हैं। क्योंकि इसी क्लास में बैठे एक उलझे बालों वाले बच्चे राजू के लिए जो प्यार वह आज अपने दिल में महसूस कर रही थीं..वह कक्षा में बैठे और किसी भी बच्चे से अधिक था ।
पढ़ाई के दौरान उन्होंने रोजाना दिनचर्या की तरह एक सवाल राजू पर दागा और हमेशा की तरह राजू ने सिर झुका लिया। जब कुछ देर तक मेडम से कोई डांट फटकार और सहपाठी सहयोगियों से हंसी की आवाज उसके कानों में न पड़ी तो उसने अचंभे में सिर उठाकर मेडम की ओर देखा। अप्रत्याशित उनके माथे पर आज बल न थे, वह मुस्कुरा रही थीं। उन्होंने राजू को अपने पास बुलाया और उसे सवाल का जवाब बताकर जबरन दोहराने के लिए कहा। राजू तीन चार बार के आग्रह के बाद अंतत:बोल ही पड़ा। इसके जवाब देते ही मेडम ने न सिर्फ खुद खुश होकर तालियाँ बजाईं बल्कि सभी बच्चों से भी बजवायी..
फिर तो यह दिनचर्या बन गयी।मेडम हर सवाल का जवाब अपने आप बताती और फिर उसकी खूब सराहना तारीफ करतीं। प्रत्येक अच्छा उदाहरण राजू के कारण दिया जाने लगा । धीरे-धीरे पुराना राजू सन्नाटे की कब्र फाड़ कर बाहर आ गया। अब मेडम को सवाल के साथ जवाब बताने की जरूरत नहीं पड़ती। वह रोज बिना त्रुटि उत्तर देकर सभी को प्रभावित करता और नये नए सवाल पूछ कर सबको हैरान भी करता ।
उसके बाल अब कुछ हद तक सुधरे हुए होते, कपड़े भी काफी हद तक साफ होते जिन्हें शायद वह खुद धोने लगा था। देखते ही देखते साल समाप्त हो गया और राजू ने दूसरा स्थान हासिल कर कक्षा 5 वी पास कर लिया यानी अब दुसरी जगह स्कूल मे दाखिले के लिए तैयार था।
कक्षा 5 वी के विदाई समारोह में सभी बच्चे मेडम के लिए सुंदर उपहार लेकर आए और मेडम की टेबल पर ढेर लग गया। इन खूबसूरती से पैक हुए उपहारो में एक पुराने अखबार में बदतर सलीके से पैक हुआ एक उपहार भी पड़ा था। बच्चे उसे देखकर हंस रहे थे । किसी को जानने में देर न लगी कि यह उपहार राजू लाया होगा। मेडम ने उपहार के इस छोटे से पहाड़ में से लपक कर राजू वाले उपहार को निकाला। खोलकर देखा तो उसके अंदर एक महिलाओं द्वारा इस्तेमाल करने वाली इत्र की आधी इस्तेमाल की हुई शीशी और एक हाथ में पहनने वाला एक बड़ा सा कड़ा कंगन था जिसके ज्यादातर मोती झड़ चुके थे। मिस ने चुपचाप इस इत्र को खुद पर छिड़का और हाथ में कंगन पहन लिया। बच्चे यह दृश्य देखकर सब हैरान रह गए। खुद राजू भी। आखिर राजू से रहा न गया और मिस के पास आकर खड़ा हो गया। ।
कुछ देर बाद उसने अटक अटक कर मेडम को बोला "आज आप में से मेरी माँ जैसी खुशबू आ रही है।" इतना सुनकर मेडम के आखो मे आसू आ गये ओर मेडम ने राजू को अपने गले से लगा लिया
राजू अब दूसरी स्कूल मे जाने वाला था
राजू ने दूसरी जगह स्कूल मे दाखिले ले लिया था
समय बीतने लगा।
दिन सप्ताह,
सप्ताह महीने और महीने साल में बदलते भला कहां देर लगती है?
मगर हर साल के अंत में मेडम को राजू से एक पत्र नियमित रूप से प्राप्त होता जिसमें लिखा होता कि "इस साल कई नए टीचर्स से मिला। मगर आप जैसी मेडम नहीं मिली।"
फिर राजू की पढ़ाई समाप्त हो गई और पत्रों का सिलसिला भी सम्माप्त। कई साल आगे गुज़रे और मेडम रिटायर हो गईं।
एक दिन मेडम के घर अपनी मेल में राजू का पत्र मिला जिसमें लिखा था:
"इस महीने के अंत में मेरी शादी है और आपके बिना शादी की बात मैं नहीं सोच सकता। एक और बात .. मैं जीवन में बहुत सारे लोगों से मिल चुका हूं। आप जैसा कोई नहीं है.........आपका डॉक्टर राजू
पत्र मे साथ ही विमान का आने जाने का टिकट भी लिफाफे में मौजूद था।
मेडम खुद को हरगिज़ न रोक सकी। उन्होंने अपने पति से अनुमति ली और वह राजू के शहर के लिए रवाना हो गईं। शादी के दिन जब वह शादी की जगह पहुंची तो थोड़ी लेट हो चुकी थीं।
उन्हें लगा समारोह समाप्त हो चुका होगा.. मगर यह देखकर उनके आश्चर्य की सीमा न रही कि शहर के बड़े-बड़े डॉक्टर, बिजनेसमैन और यहां तक कि वहां पर शादी कराने वाले पंडितजी भी थक गए थे. कि आखिर कौन आना बाकी है...मगर राजू समारोह में शादी के मंडप के बजाय गेट की तरफ टकटकी लगाए उनके आने का इंतजार कर रहा था। फिर सबने देखा कि जैसे ही एक बुड्ढी औरत ने गेट से प्रवेश किया राजू उनकी ओर लपका और उनका वह हाथ पकड़ा, जिसमें उन्होंने अब तक वही कंगन पहना हुआ था और उन्हें सीधा मंच पर ले गया।
राजू ने माइक हाथ में पकड़ कर कुछ यूं बोला "दोस्तों आप सभी हमेशा मुझसे मेरी माँ के बारे में पूछा करते थे और मैं आप सबसे वादा किया करता था कि जल्द ही आप सबको उनसे मिलाऊँगा।।।........
ध्यान से देखो यह यह मेरी प्यारी सी माँ दुनिया की सबसे अच्छी है यह मेरी मॉ यह मेरी माँ हैं।

!! प्रिय दोस्तो.... इस सुंदर कहानी को सिर्फ शिक्षक और शिष्य के रिश्ते के कारण ही मत सोचिएगा । अपने आसपास देखें, राजू जैसे कई फूल मुरझा रहे हैं, जिन्हें आप का जरा सा ध्यान, प्यार और स्नेह नया जीवन दे सकता है...........👍
बी.एल. मीना मासूम
महेंद्र कुमार वर्मा की पोस्ट से साभार...