रविवार, 28 मई 2023

मर जा... मर जा..., मत जा... मत जा...!

 सुनो भाई उधो\]

'मर जा... मर जा..., मत जा... मत जा... प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आजकल हरेक जनसभा में यह जुमला प्राय: उच्चारित करते रहते हैं। यह किसी चन्द्रास्वामी जैसे विख्यात तांत्रिकों, गुरुओं अथवा बाबाओं  से हासिल किया गया मंत्र-तंत्र है अथवा जनता को प्र्रभावित करने का कोई कोड वर्ड। इसके उच्चारण मात्र से ही विरोधी दलों के हौसले पस्त हो जाएंगे और जनता की तालियों की गडग़ड़ाहट से सत्तारुढ़ दल की सफलता उसकी झोली में होगी। इसी तरह का प्रयोग कभी अली बाबा चालीस चोर, राजाओं  व नवाबों खजानों को लूटने  में किया करते थे। बस 'खुल जा सिम-सिम, सिम-सिम, सिम-सिम उच्चारित करते थे। खजाने का दरवाजा खुल जाता था। एटीएम से नोटों की गड्डियां निकालने के लिए भी इसी तरह का ‘कोड वर्ड’ प्रयोग में लाया जाता है। यहाँ पेश है 'मर जा... मर जा..., मत जा... मत जा...  नामक छत्तीसगढ़ी आलेख।  

हमर देश के परधान मंतरी नरेन्द्र मोदी जिहां जाथे तिहां के आमसभा म जनता मन ला संबोधित करत एक ठन अलकरहा बात कहिथे माधो, मोला अच्छा नइ लगय। दुख लगथे। अतेक बड़े नेता अउ अइसन बात?

फेर का बात होगे उधो, माधो ओला पूछत कहिथे- जब कभू मोर करा तैं आथस तब सादा-सरबदा विचार, भाव अउ हिरदय लेके नइ आवस। उटपुटांग अउ अलकरहा बात ल धर के आथस अउ हर्रस ले पथरा कचारे असन मोर आघू मं पटक देथस। हां, बता का बाते तउन ला?

माधो बताथे- परधान मंतरी हा कहिथे- ये देश के विरोधी दल वाले मन मोला, मोर सरकार के रीति-नीति, कामकाज ल पसंद नइ करयं। मोला सरकार ले बेदखल करे के नाना परकार के षड़यंत्र करथे अउ कहिथे- मोदी मर जा... मर जा... फेर तुंहर मन के आसिरवाद अउ पियार हा मोर ताकत हे अउ एकरे सेती तुमन कहिथौ- मोदी मत जा... मत जा... मत जा...  इही बात ल ओहर सभा मंच ले दू-तीन घौं दुहराथे। एला सुन के जनता खुश हो जथे अउ ओकर मन के ताली के गडग़ड़ाहट ले आकास गूंजे ले धर लेथे।  

उधो पूछथे- अब तहीं बता माधो, ओला अइसन मर जा... मर जा..., मत जा... मत जा... कहना चाही? 

माधो कहिथे- तोला का लगथे?

उधो बताथे- मोदी जरूर कोनो सिद्ध साधु-महात्मा करा ले संजीवनी बूटी कस ये तंत्र मंत्र 'मर जा... मर जा..., मत जा... मत जा... दक्षिणा मं पाय होही। उही ला जनसभा मं पाठ करे बरोबर पढ़थे। मोला तो दाल मं काला लगथे माधो। 

उधो के बात ल सुन के माधो हांस परथे तब ओहर कहिथे- ये हांसे के बात नइहे माधो, ये जतका बड़े पद मं रहिथे न तउन मन अइसने सिद्ध जोगी बबा अउ तांत्रिक मन ल पाल के रखथे। 

माधो ल बतावत उधो कहिथे हमर देश मं चंद्रास्वामी नांव के बहुत बड़े तांत्रिक होगे हे। पूर्व परधान मंतरी इंदिरा गांधी ल ओहर बड़े-बड़े मंत्र दे रिहिसे। तभे अतेक साल ले ओहर देश मं अकंटक राज करे रिहिसे। मोला तो भुस-भुस जाथे कहूं वइसने कस नरेन्द्र मोदी घला हा तो नइ कोनो तांत्रिक अउ सिद्ध बबा करा ले जादू के तंत्र मंत्र पागे होही?

माधो कहिथे- तैं बइहागे हस, तोर मन के भरम हे। वइसन कुछ नइहे मोदी हा। साफ-सुथरा नेता हे। ओकर सफलता देख के विराधी दल के नेता मन के आंखी फूटत हे। 

ओ दिन के बाद उधो लहुट के चल दिस अपन घर। चार-आठ दिन बाद फेर बीरबल कस विनोदी सुभाव के परिचय देवत राज दरबार कोती पहुंचथे। 

एक पचरंगा डोले डोल

दुई पंचरंगा डोले डोल

तीन पचरंगा डोले डोल

चार पचरंग डोले डोल। 

'ये का पचरंगा  डोले डोल, लगा देहत, ये हाथ मं का खंजेरी धरे बजावत किंजरत हस अउ चूंदी कइसे जटर-बटर साधु बैरागी कस बगरा डरे हस। कोनो देखही त पूछही, ये कहां के झुलपाहा आय हे, ये गली ओ खोर भटकत हे।

माधो, उधो ल पूछथे, तब ओहर बताथे, अब तोला का बताओं माधो- अब तोर ओ जमाना नइ रहिगे जब कदम तरी बइठ के बंसरी बजावस तब सब गोप-गुवालिन सब काम-बुता ल छोड़ के तोर करा पहुंच जाय। का जादू मंतर डारे रेहे तोर बंसुरी म, ओ बात आज तक मोर समझ मं नइ परिस?

तब ओला समझ के, जान के का करबे उधो, तैं तो साधु, जोगी, गियानी, तोला जादू-मंतर ले का लेना-देना?

उधो कहिथे- मोला लेड़हार झन माधो, महूं हा कुछु सीखना, जानना अउ समझना चाहत हौं। 

ओ चक्कर मं झन पर, ये माया के खेल हे, राजनीति, कूटनीति अउ धरम नीति के बात हे। तैं तो परम गियानी हस, तैं तो ये सबो बात जानत हस, फेर मोर करा पूछे के का जरूरत?

माधो के बात ल सुनके माधो कहिथे- अइसने तो कहि के नारद ल भुलवार दे रेहे, कतेक सुंदर सपना देखे रिहिसे। 

अच्छा... अच्छा... अब धीरे-धीरे तोर बात समझ मं आवत हे उधो के तोर मनसा का हे, काबर तैं खंजेरी धर के बजावत अउ गावत ये गली ले ओ गली गिंजरत हस ? 

अउ हां... माधो पूछथे- ये 'एक पंचरंगा डोले, डोल, दुई पंचरंगा डोले डोल कोन फिलिम के गाना हे। आजकल तोर छत्तीसगढ़ मं किसम-किसम नांव के फिलिम बनथे कइके सुने हौं। जइसे- जिमी कांदा, शुरू होगे परेम कहानी...

अउ हां... माधो फेर पूछथे- अरे ओ एक झन छत्तीसगढ़ी गायिका हे सीमा कौशिक, ओला तैं जानथस का?

वाह, ओला कइसे नइ जानिहौं, माधो, मोर खियाल से, सलाह हे के राज दरबार के गायिका बनाय मं कोनो हरजा नइहे। ओकर एके गाना अइसे हिट होगे के पूरा छत्तीसगढ़ ल कोन काहय मुंबई के बड़े-बड़े संगीतकार मन ओकर आवाज के दीवाना होगे। 

माधो पूछथे- अच्छा तब का सुर सम्राज्ञी लता मंगेश्कर, आशा भोसले, नूरजहां मन ले घला सुंदर आवाज हे?

उधो कहिथे- तैं एक घौं सुनबे न माधो तब बंसुरी ल एक कोती तिरिया देबे। ओकर सुर मं ओं जादू हे के जब ओहर गीत गाये ले धरथे तब शमा ल देख के जइसे परवाना मन झपाय परथे ओकर ऊपर वइसने छत्तीसगड़ के जतेक गीत-संगीत के रसिक परेमी हे  तउन मन छपाए परथे। 

अतेक जादू हे, ताकत हे। तब वइसने कस तहूं बनिहौं, कहिके सोचत हस का? उधो कहिथे- नहीं माधो, मोर चिंता फिकर दूसर हे। 

भला बताबे माधो- का गांव, का शहर, का देश, का राजनीति, कूटनीति, धरम नीति, आरथिक नीति सब जघा जादू मंतर चलत हे। 

फोरके बता न साफ-साफ का जादू मंतर चलत हे? माधो के सवाल ल सुनके उधो बताथे- तैं मोर बात लन नइ पतियाबे, फेर बात सोलह आना सही हे। हमर देश के परधान मंतरी ल कोनो सिद्ध महात्मा एक ठन मंत्र देहे अउ केहे के, ए मंत्र ल जनसभा होही तिंहा बोले करबे, पूरा जनता तोर पक्ष मं हो जही। ओ मंत्र का हे उधो , बता तो मोर मन अकुलावत हे ओला जाने बर? 

उधो बताथे- 'मर जा... मर जा..., मत जा... मत जा...

माधो खिलखिला के हांस परथे अउ कहिथे- ये कोनो मंत्र हे उधो, मही मिलेंव तोला एक झन मुरख बनाय बर?

ये मंत्र तोला  छोटे दीखत हे, फेर हे भारी ताकत हे एमा। जब सभा मं ए मंत्र ल पढ़थे तब ताली के गडग़ड़ाहट अइसे लगथे जैसे आकाश मं बिजली गरजत हे। वइसने कस ताकत मोर एक पचरंगा डोले-डोल कस मंत्र मं हे। अतके बेर सीबीआई अउ इ.डी. के पुलिस गाड़ी आथे तहां ले उधो अउ माधो ओ तिर ले दफा हो जथे।

-परमानंद वर्मा

रविवार, 23 अप्रैल 2023

सुनो भाई उधो .....तै ठाढे राह मै आवत हौ .......

परमानंद वर्मा

भारत देश की दुर्दशा पर भगवान श्रीकृष्ण और उद्धव के बीच एक रोचक संवाद  होता है। देश में अनीति , अन्याय, आतंक, अराजकता, भ्रष्टाचार, अत्याचार धर्म के आड़ में पाखंड, राजनीति से नीति गायब और राज (सत्ता) हथियाने के लिए धमाचौकड़ी, यही हाल अर्थ तंत्र और न्याय तंत्र में भी परिलक्षित हो रहा है। महंगाई में जनता पीस रही है। सर्वत्र त्राहि-त्राहि और हाहाकार मचा हुआ है। भगवान उद्धव से कह रहे हैं- उद्धव जब ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है तभी मैं अवतार लेता हूं और वो समय आ गया है। इसी संदर्भ में प्रस्तुत है यह छत्तीसगढ़ी आलेख। 

भगवान श्रीकृष्णचंद्र मथुरा मं राज दरबार मं बइठे हे। चेहरा मं उदासी के भाव, चिंता फिकर के रेखा मस्तक मं साफ झलकत राहय। कोनो कोती ले उधो (उद्धव) दरबार मं जब पहुंचथे तब महाराज हाथ जोर के जोहार करथे। आज भगवान के चेहरा, मस्तक मं ओ खुशी अउ मुस्कुराहट नइ दीखत रिहिसे जइसन कभू दीखय। 

उधो सोचथे का बात हे, मुरली मनोहर के   होंठ मुस्कुराहट  ल छोड़के कोनो बाग-बगीचा मं फूल के मकरंद कोती तो नइ चल देहे किंजरे बर? नहीं... नहीं... अतेक बड़े अपराध तो नइ कर सकय। मान लो भगवान ल मुरली के तान छोड़े के सुध आगे त बिना होंठ के कइसे तान छेड़ही। 

उधो सोचथे, जरूर कुछ न कुछ बात जरूर हे, एकर पता लगाय ले परही। अइसन उदासी, खामोशी अउ मुरझावत चेहरा मैं नइ देख सकौं। कहूं राधा, रुखमणि अउ सत्यभामा मिलगे अउ भगवान के कुशलक्षेम पूछ परिस तब ओमन ल मैं का बताहौं?

उधो सोचथे- बड़ा मुसीबत हे। मुड़ी ल खजुवावत, सोचत-विचारत रहिथे। का करौं, कहां जांव, काकर से ये बात के दरियाप करौं के भगवान आज उदास काबर हे? अइसे तो नहीं के कोनो पटरानी मन कुछु उल्टा-पुल्टा गोठिया परिस होही, जइसन बात नइ कहना चाही?

फेर सोचथे- नहीं, कोनो अइसन वइसन बात नइ केहे सकय भगवान से अउ मने मन कहिथे- अरे का भरोसा नारी परानी मन के छेरी असन मुंह तो चलत रहिथे। ये जीभ तो आय, कहूं फिसल गिस होही, द्रौपदी सही। का कहना रिहिसे अउ का कहि परिस, उठेंवा मारे असन कांही बोल परिस होही, जउन बात ल भगवान धर लिस होही। 

गोसइन मन के बात वइसने तो होथे। बने गोठियावत हन कहिके फेर तरी-तरी अइसे बिच्छी मारे असन बात के तीर चला देथे के ओ तीर वइसने छाती मां जाके चुभ जथे, जइसे महारानी कैकेयी के मारे बात के बान राजा दसरथ ल लग गे। उबर नइ सकिस बपरा गरीब राजा दसरथ। सहे नइ सकिस ओ तीर के दरद ला, अउ एक दिन तियाग दिस अपन तन ला। 

उधो के पांव न भगवान कोती आघू बढ़ सकत हे, न पाछू घुंच सकत हे। का करौं, का नइ करौं इही सोचत-विचारत माधो जेने-मेर के तेने मेर डोमी सांप जइसे मुढ़ी मार के एक तीर रुक रहिथे, वइसने हाल ओकर होगे राहय। भगवान से नजर तक नइ मिला सकत रिहिसे। ओहर देखही अउ पूछही तब का बताहौं, का गोठियाहौं, का जवाब देहौं, इही संसो धर खात रिहिसे। 


लीलाधारी भगवान श्री कृष्ण उहू तो बड़ा नटखट हे। देखत रिहिसे मन मं तमाशा, के उधो कइसे आघू बढ़त हे न पाछू घुंचत हे। बोलत-बतावत घला नइहे। मुक्का कठपुतली असन खड़े हे। उहू मने-मन सोचत हे, राह उधो तैं कतेक बेर ले अइसने मुक्का रहिबे?

भक्त वत्सल भगवान, ओकर मन के भाव ल जानगे के एकर मन मं का विचार चलत हे। सिंहासन ले उठ के ओकर तीर आथे, छाती लगाके पूछथे- हे सखा उधो, कहां, कोन सोच विचार मं खो गे रेहे। अइसन हाल तो मैं तोर पहिली बार देखे हौं।

भगवान मुरली मनोहर ल मुसकुरावत जब उधो ओला देखिस तब ओकर आंखी कोती ले परेम के आंसू बोहाय ले धर लिस। ओकर ये दशा ल देख के नंद नंदन पूछथे- का बात हे सखा?

उधो सब बात ल पलट देथे अउ उलट के पूछथे- भगवान तैं मोला पुछत हस मोर दशा? तैं अपन ल बता- तैं कइसे आज उदास, परेशान अउ बेचैन दीखत हस? तोर इही दशा ल देखके मैं सुकुरदुम होगेंव। सदा गुलाब, कमल फूल सही खिले अउ मुसकुरावत चेहरा संझाती के बेरा मुरझाय फूल असन कइसे दीखत हे?

उधो कहिथे- अइसे तो नहीं के भगवान ला गोकुल के अपन ब्रजभूमि के सुरता आगिस होही, नंद बाबा अउ जसोदा मइका के सुरता आगिस होही, गोप-गुवालिन मन के सुरता आगिस होही, गउ माता, जमुना के घाट अउ बचपन मं कदम के पेड़ तरी जउन खेलकूद, चुहउल, डंडा नाच, अउ दही लूट, मटकी फोर, माखन चोरी सब एक-एक करके सुरता आगिस होही। उहू सुरता आवत होही ये सबो झन ला मैं जल्दी मुथरा ले लहूट के आहूं केहे रेहेंव, अउ नइ गेंव। लबारी मार दिस, भुलवार दिस लइका मन सही, इही सब सोचत होही। इस सोच मं भगवान बुड़े रिहिस होही?

अंतरयामी भगवान उधो के मन के सबो बात जानगे। ओला राज दरबार मं लाके ओकर जउन आसन हे तेमा बइठारथे। तेकर बाद कहिथे तोर सबो बात सही हे, फेर आज जउन बात मैं सोचत रेहेंव ओ अलग हे। 

उधो पूछथे- ओ चिंता अउ फिकर के अइसे कोन से बात हे भगवान जउन तोला धर खाथे? थोरकिन ओ बात ल साफ-साफ बताते। 

सुन उधो- मोला भारी चिंता सतावत हे, मोर भारत देश के। उहां अधरम बाढ़गे हे। पापाचार, भ्रष्टाचार, अनाचार, अत्याचार अतेक बढ़गे हे अउ बढ़ते जात हे, दिन दूनी रात चौगुनी। जेकर हाथ मं राज सत्ता होय, धर्म सत्ता हे, अर्थ सत्ता, नियाव के सत्ता हे, ये चारों पाया देश, समाज अउ जनता के सुरक्षा के नींव होथे। ओ चारों पाया आज डगमगाय ले धर ले हे। एमन अतेक मनमानी करत हे- 'करही अनीति जाय नहीं बरनी कस। 

उधो ला कहिथे भगवान हा- तैं तो जानत हस, मोर काम ला। जब-जब होय धरम के हानि, बाढ़ही असुर अधम अभिमानी, तब-तब मैं का करथौं ?

भगवान कहिथे- उधो, मोर देश मं आज पाखंड होवत हे, धरम के नांव ले के, ओकर आड़ लेके सब अपन-अपन रोटी सेंकत हें। कोनो सत्ता मं आय के जुगाड़ करथे, तब कोनो करोड़पति, अरब-खरबपति बने के सपना देखत हे। नकली साधू-साध्वी के बाढ़ आगे हे मोर देश मं। कोनो ककरो बहू, बेटी, बहिनी अउ गोसइन ला सूर्पणखा काहत हे, तब कोनो शिखंडी। सब के जबान बेलगाम होगे हे, कैंची असन कच-कच चलत हे। मरयादा तार-तार होगे हे। धरम के रक्षक मन जब भक्षक होगे हे तब जनता ला कोन बचाही। सब त्राहि-त्राहि करत हे। 

उधो पूछथे- तब एकर का उपाय हे भगवान, भारत के बूड़त बेड़ा ला कोन बचाही, पार लगाही। चिंता मत कर उधो- मोर देश के अइसन दुरदशा नइ देख सकौं, बहुत जल्दी मैं अवतार लेवइया हौं, अउ पापी, दुराचारी, अधरमी, भ्रष्टाचारी मन के नाश करके धरम के इस्थापना करिहौं। सबके के दुख-पीरा ल हरिहौं। अउ हां, तै जा, ये बात के सब जघा ढिंढोरा पिटवा दे, तै ठाढे राह मै आवत है। सत्यमेव जयते, सत्यम् शिवम् सुंदरम् अउ अहिंसा परमो धर्म: के रखवार ये धरती मं जल्दी अवइया हे।

परमानंद वर्मा

मंगलवार, 21 मार्च 2023

टेढ़े-मेढ़े रास्ते



कांटा जब पैर में चुभता है तब दर्द तो होता ही है, बिछुआ जब डंक मारे अथवा सर्प डस जाय तब तन, बदन व्याकुल हो जाता है। अचेतावस्था की स्थिति भी आ जाती है और कभी-कभी तो ऐसे व्यक्ति की मौत भी हो जाती है। दवाइयां और डॉक्टर के प्रयास धरे के धरे रह जाते हैं। 

मनुष्य का जीवन भी सरल और सपाट होता है। युवावस्था तक निश्छल मन से समय गुजर जाता है। राग-द्वेष, न छलकपट, न काम और क्रोध की स्थिति। लेकिन इसके बाद ैजसे-जैसे जीवन उत्तरोत्तर पायदान तय करता है तब स्थिति और परिस्थिति वह सब सबक सिखाने लगता है जिससे वह लगभग अनभिज्ञ रहता है। समाज, देश, काल में घट रहे वारदात व वातावरण भी मन-मस्तिष्क पर प्रभाव डालने लगता है। जो बातें व ज्ञान विद्यालयों और महाविद्यालयों में नहीं मिलता वह सब धीरे-धीरे समाज, घर-परिवार के सदस्यों के व्यवहार सिखा देता है और यहीं से वह सीख-समझकर अपना आचरण व व्यवहार का निर्माण करता है। 

अब यदि परिवार का कोई सदस्य भ्रष्टाचारी है, कदाचरण करता है, मां अथवा बहनों का आचरण व व्यवहार ठीक नहीं है, तब इसका व्यवहार बेटे अथवा बेटियों पर क्या पड़ेगा ? समाज व देश में अनैतिक कार्य हो रहे हैं सत्ता के लिए राजनीतिकों द्वारा दूसरे दलों के प्रतिनिधियों की खरीददारी, तोडफ़ोड़, इसका भी प्रभाव शुद्ध व सात्विक जीवन जीने का सपना संजोये युवकों पर पड़े बिना नहीं रह सकता। यही हथकंडा तो आगे चलकर वह अपनाएगा। राजनैतिक शुचिता की जगह तोडफ़ोड़ कर सत्ता हथियाने की होड़ ने देश, समाज व काल को कलुषित करने पर आमादा कर दिया है। सत्ताधारी दल के सदस्यों को धन का लालच देकर या यों कहें उन्हें खरीदकर निर्वाचित सरकारों को गिराकर स्वयं सत्तासीन होने पर षडयंत्र, किसी के भी मन पर प्रभाव डाले बिना कैसे रह सकता है। सब कहते हैं यह गलत हो रहा है, घिनौना कार्य है, प्रजातंत्र के माथे पर धब्बा है, कलंक है लेकिन कौन सुनता है? यह भी एक तरह का राजनैतिक आतंकवाद है, सत्तासीन दल का। निर्वाचित सरकारों को गिराने का षडयंत्र एक तरह से पाप नहीं है तो और क्या है? 

इसी तरह की कुटिल और घिनौनी चालें औद्योगिक प्रतिष्ठानों में भी देखी जा सकती है कि किस तरह दूसरे उद्योग को कमजोर करने की प्रतिस्पर्धा और एकाधिकार प्राप्त करने की होड़ ने अर्थजगत में भी कोहराम मचाया हुआ है। इस गलाकाट स्पर्धा से देश व समाज को भी नुकसान होता है। आर्थिक आतंकवाद भी देश व समाज में अपनी गहरी जड़ें जमा चुका है। जिन उद्योगपतियों की सरकारों से मिलीभगत होती है, दोस्ती होती है उसका उद्योग, व्यवसाय चांदी काटने लगता है। दिन दूनी, रात चौगुनी मुनाफा कमाने लगता है और देखते ही देखते ऐसे उद्योगपति रातों-रात अरबपतियों की श्रेणी में आ जाते हैं। देश-विदेश में इनका औद्योगिक  प्रतिष्ठानों का जाल फैल हो जाता है। कैसे इनके पास इतना धन आ जाता है, हर कोई जानता है। इन लोगों के पास ऐसी कोई जादू की छड़ी नहीं होती कि देखते ही देखते धन कुबेर बन जाए। बैकों का घोटाला सरकारी संसाधनों का दोहन करने वाले, बेनामी संपत्ति के मालिक बनने वाले ऐसे लोगों पर सरकार का वरदहस्त होता है। बिचौलिये और दलाली में इनके कारिंदों का ही हाथ होता है। 

आज स्थिति यह है कि सीधे रास्ते से कोई सफर नहीं कर सकता और करने की कोशिश करता है तो उसे डंडी मारकर गिरा दिया जाता है। कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं बचा है जो साफ-सुथरा हो। हर क्षेत्र चाहे वह प्रशासनिक हो अथवा शैक्षणिक, न्यायिक व धार्मिक, वहां कदम रखते ही अव्यवस्था, अराजकता व पाखंड की बू आती है। काजल की कोठरी की तरह बन गया है पूरा देश-विदेश। इस दम घोटू परिवेश में आज का नौनिहाल जब कदम रखने को सोचता है तो उसे समझ में ही नहीं आता कि कौन सा रास्ता अख्तियार करे। जब घर-परिवार का ही परिवेश साफ-सुथरा नहीं है और उसकी नजर सब कुछ कलुषित दिखता है तब समाज व देश-विदेश के बारे में उनके मन पर क्या प्रभाव पड़ेगा, यह विचारणीय है। इस तरह के टेढ़े-मेढ़े रास्ते को देखकर आज की युवा पीढ़ी दिग्भ्रमित नहीं होगी, उसके लिए जिम्मेदार कौन? सर्प जब रेंगता है तो सीधा ही टेढ़े-मेढ़े रेंगना उसे पसंद नहीं। क्या हम और हमारा समाज व सरकार सर्पों से भी गए गुजरे हो गए हैं? 

जिंदगी का सफर इतना आसान नहीं है कि राह चलते मंजिल मिल जाए। बड़ी-बड़ी बाधाएं, रुकावटें, पहाड़ सी समस्याएं, दुर्गम व टेढ़ी-मेढ़ी रास्ते से गुजरना पड़ता है। बड़े लोगों की तो बड़ी बातें होती है वे चौसर और शतरंज की बाजियां जानते हैं, उनकी बाधाओं को दूर करने के लिए अनेक मददगार सामने आ जाते हैं लेकिन जिन लोगों ने अभी-अभी अपना कैरियर बनाना शुरू किया है, उनके कोई गाड फादर नहीं होते, कोई मित्र और मददगार नहीं होते, ऐसे लोग उदास, निराश हो जाते हैं। अनेक क्षेत्रों से इस तरह की खबरें आती हैं। वे डिप्रेशन में चले जाते हैं। और तो औार अपने लोग ही धोखेबाज और ठग की भूमिका में आ जाते हैं। कैरियर बर्बाद होने की स्थिति आ जाती है तब दुखी मन में ऐसे लोगों को आत्महत्या जैसे घृणित कार्य के लिए विवश हो जाना पड़ता है। इतना सुंदर सुखमय जीवन जिसको जीना चाहिए, निर्माण करना चाहिए, वह नरक बन जाता है। यह सिलसिला जारी है, कब थमेगा, रुकेगा, बंद होगा किसी को नहीं पता ?

परमानंद वर्मा 

गुरुवार, 16 मार्च 2023

धनी बिना जग लागे मोर सूना सूना

एकाकी जीवन गुजार रहे विधुर और विधवाओं की अपनी अजब-गजब समस्याएं होती हैं, दुखड़ा रोते हैं। है कोई समाज  अथवा संगठन जो उनकी आंसुओं को पोंछ सके। बंद पड़ी जीवन की घड़ी अथवा धड़कनों को पुन: रिचार्ज कर सके, रुढिय़ों, परंपराओं मे जकड़े समाजों का कभी दिल नहीं पसीजता कि जिनके जीवन में नि:सारिता आ गई है, अंधेरे में भटक रहे हैं, उसे उपवन बना दिया जाए? एक ऐसा ही सार्थक प्रयास राजधानी के एक संगठन रायपुर ब्राइट फाउन्डेशन ने किया है। इसी पर आधारित है छत्तीसगढ़ी आलेख- बुढ़वा मन के बिहाव करे के साध.... ।

बुढ़त काल मं जेकर गोसइन के इंतकाल हो जथे या फेर जेकर गोसइया चल बसथे, विधवा हो जथे या आधा उमर के पहिली रांडी अनाथिन हो जथे या गोसइया विधुर हो जथे तेकर मन के जिनगी अधर मं लटक जथे। बिन जोड़ी-जांवर के अइसन मन के जीव मुंहाचाली बिगन छटपटावत रहिथे। काकर संग अपन दुख-सुख के गोठ बात करिन, बात के छोड़े अउ दूसर इच्छा होगे ओकर भरपाई कइसे करे जाय। शरीर घला कुछु मांगथे, उहू ला कोनो जिनिस के भूख लगथे जइसे पेट हा खाय बर अनाज-पानी मांगथे। ये अलकरहा समस्या हे। घर-परिवार सबो हे फेर ये भूख अइसे हे ये सबो के रहिथे फेर ओ भूख ला कोनो नइ मेटा सकय।

अइसन बहुत दाई-महतारी, बेटी-बहिनी, काकी, मामी, मौसी, भउजी, फूफू हे जउन आधा उमर में जुच्छा हाथ होगे हे विधवा होगे हे, अइसने पुरुष मन घला विधुर होगे हे। घर मं कांही जिनिस के कमी नइहे, कमी हे तो सिरिफ जोड़ी जांवर के? कहां जाय, कोन ल बतावय अपन दुख अउ तकलीफ? कहूं इच्छा पूरा करे खातिर ककरो संग अवैध संबंध बनावत हे, गांव-शहर  मं अइसन कारोबार धड़ल्ले से चलत हे, फेर अवैध हा तो अवैध होथे। कहूं ऊंच-नीच होगे, पकड़ागे, पेट भरागे तब बदनामी के सिवाय कांही हासिल नइ होवय।

कइसे करबे हरहा गरुवा हरियर चारा खाये बिगन मन माडय़ नहीं। सरी उमर भर तो टकराही परे रिहिसे तेकर सेती आदत  जाय रहिथे। उदुक ले खेत के चारा लुआ जथे तहां ले धपोर देथे गाड़ी हा। मन छुनहुन - छुनहुन लागत रहिथे। कतको मनाबे, लगाम ल तीरके रखबे फेर हरियर-हरियर चारा देख के  येहर उही कोती रेंगे ले धर लेथे। ओ चारा ल लाइन मं लाय खातरि गजब उदीम करे ले परथे। फेर अइसन कतेक दिन ले चलही। पर के खेती पर के चारा, परे होथे, अपन हो नइ सकय। कतको झन किराया मं घला काम चला लेथे। गांव अउ शहर मं सबो जघा अइसन जुगाड़ हो जथे। फेर किराया के माल किराया के होथे, ओकर ऊपर अपन हक जता नइ सकस।

समाज के जबर समस्या हे। सब घर अइसन बहू - बेटी, दाई-बहिनी, काकी, मामी, फूफू कोनो-कोनो कारन से बेवा होके बइठे हे। ये माई लोगिन मन के जउन समस्या हे तउन तो हइहे, ओकर ले भारी समस्या अउ संकट ओकर परिवार के मुखिया मन के हे जेकर घर मं अइसन जवान या अधेड़ बहिनी, बेटी मन के हे। कइसे ओकर मन के जिनगी के नइया पार होही, उमर पहाही? ओकर मन के दुख अउ हालत ल देख-देख के  ओमन राहेर अउ संडइया काड़ी असन सुखावत जात हे।  कोनो-कोनो समाज मं ये समस्या के हल निकाल ले हे, चूरी पहिना के बहिनी बेटी के जिनगी ला संवार देथे। पटरी मं आ जथे ओकर मन के गाड़ी, बने चले ले धर लेथे। फेर कतको अइसे समाज हे जेकर मन के नियम, कानून कठोर हे। बेटी-बहू घर मं बइठके सरी उमर पहा लिही फेर ओकर मन के जिनगी संवारे के कोनो रस्दा नइ चतवार सकिन ओमन। ओकर मन बर जिनगी पहाड़ असन हो जथे।

सुरता आवत हे मोला, गांव के तीन झन अधेड़ जउन पचास, साठ अउ अस्सी के उमर ल पार कर डरे रिहिन, तेन मन विधवा विवाह करके गोसइन लाइन। ओकर मन के अपन-अपन घरेलू समस्या रिहिन, तब कतको के शरीर के भूख मेटाय बर जुगत करिन। शर्त, समझौता हे तिहां सब जुगाड़ हो जथे। लेन-देन, लिखा-पढ़ी करके ये बेवस्था करे जाथे। अस्सी साल के बुढ़वा, जेकर बेटी, नाती, नतनीन सबो रिहिसे तेला भला का के जरूरत रिहिस होही, फेर का करबे हरहा मन मानय नहीं। पांच एकड़ जमीन बेवा छोकरी के नांव मं रजिस्ट्री करा के गोसाइन बना के ले आनिस।

ये विकट समस्या हे, समाज ला एकर मन के समस्या ला समझना चाही। मरद मन तो बोल डरथे फेर बेटी, बहिनी अउ बहू मन कइसे बोल पाही बपरी गरीबीन मन। लोक लाज ओमन ल धर जाथे. हल निकाले बर चाही अउ जरूर ये दिशा मं कदम उठाना चाही। रस्दा नइ निकाले मं कदम भटक जथे, भरे जवानी के बोझ सहे नइ जा सकय। अइसन दरद ल उही जान सकत हे जेन गुजरत हे। अभी हाले के बात हे- एक झन संगवारी पूछथे- कइसे जी फलाना, गोसइन गुजरे के बाद तोला अब कइसे लागत हे, कमी खलत होही ना? मुड़ मं पथरा कचारे असन लगिस ओकर बात हा। आगी मं नून झन छिड़क भाई।  तेवर ला देख के चुप होगे।

भला होय, हमर राजधानी के जागरुक सियान मन ला, जउन अइसन मन के बज्र समस्या ला हल करे खातिर ठोसलगहा कदम उठाय हे। रायपुर बॉइट फाउन्डेशन नांव के एक संस्था हे जेकर पदाधिकारी मन जीवन के आखिरी पड़ाव मं एकाकी जीवन गुजारत बुजुर्ग मनखे बर जीवन साथी के जुगाड़ करे खातिर परिचय सम्मेलन करिन। तेमा तीरपन कोरी ले ऊपर महिला अउ पुरुष मन भाग लिन। एमा छै कोरी मन फिर से बिहाव करे के बातचीत ल आघू बढ़इन । ये सम्मेलन मं दू कोरी ले कम उमर के महिला पुरुष के संख्या दस कोरी रिहिसे उहें तीन कोरी ले अधिक उमर के संख्या पांच कोरी रिहिस। महासमुंद, रायपुर, कांकेर, धमतरी ले घला अइसन महिला-पुरुष मनखे सम्मेलन मं भाग लिन। ये विधवा मन घला खुलके भाग लिन अउ अपन समस्या गिनाइन अउ एकाकी जीवन के दुखड़ा सुनइन।

परमानंद वर्मा

बुधवार, 15 मार्च 2023

रोना, कभी नहीं रोना

रोना, यह अच्छा गुण नहीं है लेकिन लोग रोते हैं? क्यों रोते हैं, किसके लिए रोते हैं, क्या मिलता है रोने से? क्या रोना  है, कहां तक उचित है? इतने ढेर सारे सवाल, एक साथ मानस पटल पर उभरना आश्चर्यजनक है और उतना ही मुश्किल है उसका उत्तर ढूंढ पाना, एकत्र कर पाना। 

जहां तक मुझे याद है, रोने से मैं कतराता था, बचने की कोशिश करता था। स्थिति, परिस्थितियां कभी-कभार ऐसी निर्मित हो जाया करती थी तब ऐसा लगता था, मन द्रवित हो गया है और अब तब रो पड़ूंगा लेकिन इससे बचने के लिए घर से बाहर निकल जाता था और ऐसी जगह पहुंच जाता था जहां लोगों की भीड़ हुआ करती थी। बच्चे अथवा साथी मैदान में केलकूद कर रहे होते थे और फिर क्या था, उन लोगों की टीम में शामिल होकर खेलने लग जाता था। इसका फायदा यह होता था, मनसा में आने वाला भावाभिव्यक्ति अथवा द्रवित होने वाले विचारों का शमन हो जाता था, और बच जाता था रोने से। मुझे याद पड़ता है, तीस-पैंतीस सालों में कभी रोया नहीं। रोने पर विजय प्राप्त कर लिया था। बचपन से गुरु दीक्षा ले लिया था, जिसका फायदा मिला, कुछ-कुछ साधना भी किया करता था जिसका लाभ मिल रहा था। 

लेकिन एक दिन ऐसा भूचाल आया कि सारा ज्ञान, साधना का कचूमर निकल गया। पूजा करके उठा ही था कि इसी दौरान गांव से सूचना आई कि पिताश्री नहीं रहे। इस सूचना से विचलित तो नहीं हुआ और तटस्थ भाव से सूचना देने आने वाले व्यक्ति के साथ गांव के लिए रवाना हुआ। साइकिल पर जा रहा था, पीछे बैठा था, साइकिल चालक से कोई बातचीत नहीं। लेकिन मन झकझोर रहा ता। कभी कहता रोना नहीं है, आने वालों को तो एक दिन जाना ही होता है, सभी लोग चले जाते हैं चाहे वह राजा हो, रंक हो, फकीर हो, अथवा आम आदमी। तुम्हें भी  एक दिन इस संसार से विदा लेना होगा। यह तो रंगशाला है, सब अ्भिनय करने वाले लोग होते हैं। पिताश्री का रोल खत्म हो गया और चला गया। तर्क-वितर्क, विचारों का उधेड़बुन, ऐसा लग रहा था जैसे संग्राम चल रहा हो। लेकिन इस संग्राम में आखिरकार मुझे पराजित होना पड़ा, मेरे आंखों से आंसू बच्चों की तरह नदियों के पानी की तरह झर-झर बहने लगे। घर पहुंचते तक यही स्थिति रही। मन ने कहा- देखो, पिताश्री की याद ने तुम्हें रूला दिया ना. 

हां, मैं पराजित हो गया और यह 'रोना ने विजय प्राप्त कर लिया। 

बातें चल रही है लोग राते क्यों हैं, उन्हें रोना नहीं चाहिए लेकिन कभी-कभी शिकारी भी ऐसे शिकार में फंस जाता है कि उसका संकट से उबरना मुश्किल हो जाता है। ऐसी ही एक बार की बात है, एक आश्रम में प्रवचन का कार्यक्रम शुरू होने वाला था। कथा वाचक मंच पर विराजमान हो चुके थे। उसका परिचय और कार्यक्रम का विवरण देने के लिए आश्रम के प्रभारी ने माइक संभाला। वे बड़े ज्ञानी और योगी महापुरुष थे। उनके बड़े भाई का हाल ही में निधन हुआ था। कार्यक्रम का विवरण देते वक्त दिवंगत भाई का उन्हें स्मरण हो आया। उनका गला रुंध गया। पंछे से आंखों से झर रहे आंसुओं को पोंछने लगे। सभा में सन्नाटा पसर गया। कुछ देर के लिए शांति का माहौल निर्मित हो गया। श्रोताओं के बीच मैं भी बैठा हुआ था। सोचने लगा, मन में तर्क-वितर्क उठने लगा- इतने ज्ञानी, योगी, तपस्वी, साधक और संसार को ज्ञान, योग का प्रसाद बांटने वाले महात्मा के आंखों में आंसू क्यों, भाईश्री की मौत पर इनके मन में शोक की साया क्यों? जब घर-बार छोड़कर ब्रम्हचर्य जीवन यापन करने वाले महात्मा की यह स्थिति है तब सामान्य आदमी और इनमें अंतर क्या है? इनकी साधना, ज्ञान, योग और तपस्या सब निष्फल है। इससे बेहतर तो आम इंसान ही है जो सुख-दुखों के बीच जीवन यापन करते हैं। सच मुच बड़ी अजीब है यह दुनिया । कभी किसी को हंसाती है तो रुलाने से बाज भी नहीं आती। इसी बीच एक फिल्मी गीत का स्मरण हो आया। गीत के बोल इस प्रकार हैं- 'रोना कभी नहीं रोना, चाहे टूट जाए तेरा खिलौना ।  हीरो अपने बच्चे को सीने में लेकर कहता है- 'जिंदगी में कभी रोना नहीं, भले ही खिलौना टूट जाए।  बच्चों को खिलौनों से कितना प्यार होता है, इसे कौन नहीं जानता? कदाचित जाने-अनजाने में वह टूट-फूट जाए तब वह कैसे नहीं रोयेगा। अर्थात जिस चीज से जिसका प्यार होता है, लगाव और संबंध होता है और यदि उससे विच्छेद हो जाए, अंत हो जाए तब शोक भला किसे नहीं होगा? यह संसार है, बच्चा जन्म लेता है तब खुशी होती है और मर जाता है पूरे घर में मातम छा जाता है। मां बच्चे के वियोग में छाती पीट-पीटकर रोती है। इसी तरह बच्चे भी खिलौना टूट जाने पर रोते हैं। माता-पिता उसे दूसरा खिलौना लाने का आश्वासन देते हैं तब कहीं वह चुप होता है। 

प्यार, लगाव, संबंध- यही तो माया है। इसी से तो सारा संसार चल रहा है। जकड़े हुए हैं सब। जब ज्ञानी, ध्यानी भी माया के च्ककर में फंस जाते हैं तब आम जन की बात जाने दीजिए। कोई चाहे कितना भी दावा करे कि वह मोह मुक्त है, तो यह असंभव है। बिरले ही लोग मिलेंगे। इसी प्रसंग में एक वाक्या का स्मरण सुनाते हुए एक साध्वी  का 'आप बीती बता रहा हूं। इस शहर में एक कार्यक्रम के दौरान श्रोताओं को उसने बताया कि एक बार उसके जीवन में अजीबो गरीब संकट आया। वह असमंजस में पड़ गई कि अब करे तो क्या करे। नष्टोमोहा की परीक्षा की घड़ी थी। उन्हें यह दीक्षा मिली थी कि जीवन में चाहे कैसी भी परिस्थिति आ जाए लेकिन आंखों से एक बूंद आंसू नहीं टपकना चाहिए। उसने बताया कि मां के निधन का समाचार आया तब वह स्तब्ध रह गई। दूसरे दिन घर पहुंचने का बुलावा था। सोचने लगी- क्या करूं, क्या न करूं। जाना तो था, रास्तेभर ट्रेन में सोचती-गुनती रही कि मां तो मां है, उसकी बेटी हूं, संतान हूं। उसकी कोख से जन्म लिया है तब उससे  जरूर लगाव और संबंध होना स्वाभाविक है। और इधर ज्ञान में आने के बाद वह सब संबंध विलुप्त सा हो गया और एक परमात्मा से सब संबंध जोड़ लिया। लेकिन मां की याद उसकी ममता और प्यार को कैसे विस्मृत किया जा सकता है? सोचने लगी- जब उसके मृत देह और चेहरे को देखूंगी तब क्या धैर्य का बांध टूट नहीं जाएगा, कैसे नहीं छलकेंगे आंसू? लेकिन उसे इस वक्त यह स्मरण हो रहा था कि बाबा ने कहा है- बेटी, मां मरे तो हलुवा खावो, बाप मरे तब हलुवा खाना। जब मां के मृत शरीर को देखा तब मन एकदम शांत हो गया। आंखें निहारती रही, ऐसा लग रहा था जैसे कुछ हुआ ही नहीं है। यहां नष्टोमोहा की डिग्री मिल गई, परीक्षा में सफल हो गया। सचमुच रोते तो बच्चे हैं जो अनजान और अज्ञानी की तरह होते हैं, वे नहीं जानते कि खिलौने को तो एक न एक दिन टूटना-फूटना ही है। इसी तरह यह मानव शरीर है, नश्वर देह है। इसको भी एक दिन इस संसार से विदा लेना है तब इसके लिए क्या रोना-धोना, सिर पिटना?

परमानंद वर्मा

सोमवार, 6 फ़रवरी 2023

जभे जागव तभे सबेरा

परमानंद वर्मा

प्रतिबंध :  सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। लेकिन अचानक ऐसा वक्त आया कि तलवार उठाना ही पड़ गया। जनसंख्या विस्फोट और महंगाई ने सारी व्यवस्थाएं चौपट कर दी जिससे समाज भी अछूता नहीं रहा। जन्मदिन, विवाह, मृत्युभोज तथा इसी तरह के अन्य उत्सव व कार्यक्रमों में फिजूलखर्ची बढ़ रही थी। डीजे, डांस, तथा अनावश्यक कार्यक्रमों से फिजूलखर्ची की जाने लगी थी, शादियों में भी दिखावे के लिए पैसे पानी की तरह बहाए जा रहे थे। सम्पन्न वर्ग के लोगों पर पैसे की बर्बादी का कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा था लेकिन पीसे जा रहे थे सामान्य वर्ग के लोग। इसी को ध्यान में रखते हुए लगभग सभी समाज के प्रमुखों ने कुरीतियों पर प्रतिबंध लगाने का कठोर निर्णय लिया है। इसी संदर्भ में है यह छत्तीसगढ़ी आलेख।

जइसन कभू सोचे, समझे नइ जाने रहिबे तउनो बात उदुक ले अचानचकरित हो जथे तउन ला भला का केहे जाए? अइसन होथे अउ होय घला हे। तब सब माथा धर के बइठगे हे। बात अउ समस्या आथे मुड़ी ऊपर तब सरक जथे, तब ओ समे हाथ मं हाथ धरे बइठे म तो कोनो बात नइ बनय ? रस्दा चतवारे ले परथे, वइसने कस समस्या के निराकरन करे खातिर सियान मन कदम उठाय हें। बड़ नीक लगिसे। जइसे समे तइसे काम करे मं ही भलइ हे। 

अभी होय का हे, देश के सबो समाज जइसे जैन, कायस्थ, अग्रवाल, हिन्दू, मुस्लिम सबो मं मृत्यु भोज के बेवस्था चलत आवत रिहिसे। पहिली परिवार छोटे-छोटे राहत रिहिसे, सबो झन के आर्थिक स्थिति सजोर रिहिसे। धीरे-धीरे परिवार बढ़त गिस, सबो झन के आरर्थिक स्थिति जहां चरमराय लगिस तहां ले दांत ल निपोर दिन। जतका सामाजिक बेवस्था रिहिसे तउनो लखड़ावत गिस। खान-पान, लेना-देना, बात-बेवहार, सब गड़बड़ाए ल धर लिस। बहुत अकन सामाजिक बेवस्था अइसे रहिसे जउन गैरजरूरी  असन रिहिसे फेर पूर्वज मन चला दे हे, चलत आवत रिहिसे ते पायके संकोच बस कोनो कांही नइ बोल सकत रिहिन हे। कुछ कर नइ पावत रिहिन हे। 

फेर होथे का, जब पानी मुड़ ले ऊपर बाढ़े ले धर लेथे जीव उबूक-चुबुक होय ले धर लेथे, परान छूटे ले धर लेथे तब ओ बखत हाथ-पैर मारके कइसने करके परान बचाए ले परथे। अइसने कस हाल अभी देखे बर मिलिसे। कउवागे सब, केहे ल लगिन के  समाज मं जउन कुरीति हे ओकर ले किनारा करे बिन भलई नइहे। ते पाके छत्तीसगढ़ के कतको समाज मन सादगी अउ साफ-सुथरा ले सब कारज ल निपटाय के निरनय लिन, अइसन करे ले जउन ओमन आरर्थिक तंगी ले जूझत रिहिन हे, तेकर ले छुटकारा पाय ल लगिन। 

सबो समाज मं शादी, जन्मदिन, मरनी-हरनी अउ श्राद्ध जइसन कार्यक्रम मंं उछाहे-उछाह मं मनमाने खरचा कर डरय। फेर पाछू चलके भुगते ले उही मन ल परय। पीढ़ी दर पीढ़ी तो अइसन रीति-रिवाज चलत आवत हे। जरूरत ले जादा दिखावटी कार्यक्रम मं जेकर कोनो जरूरत नइ राहय, फेर शान-शौकत मं कोनो कमी झन होवय, सोच के मनमाने रुपया, पइसा फूंक डरय। श्राद्ध अउ मृत्युभोज मं घला वइसने फिजूलखर्ची। इही सब ला रोके खातिर समाज के मुखिया मन बइठक करके ओला छोड़े के  निरनय लिन। एमा जैन समाज मं अब शादी समारोह मं कोनो पार्टी नइ होही, कायस्थ समाज मृत्युभोज पर बंदिश लगइन, मुस्लिम समाज मं शादी मं डीजे नइ बाजही। वइसने अउ समाज मन घला आघू आवत हे।

परमानंद वर्मा