शनिवार, 30 अक्तूबर 2010

रेलवे ड्राइवर बनना चाहते थे ओमपुरी

भारतीय सिनेमा जगत में अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से ओमपुरी ने लगभग तीन दशक से दर्शको को अपना दीवाना बनाया है लेकिन बहुत कम लोगो को पता होगा कि वह अभिनेता नही बल्कि रेलवे ड्राइवर बनना चाहते थे।  ओम पुरी का जन्म 18 अक्तूबर 1950 को हरियाणा के अंबाला में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। ओमपुरी का बचपन काफी कष्टों में बीता। परिवार की जरुरतों को पूरा करने के लिए उन्हें एक ढाबें में नौकरी तक करनी पड़ी थी। लेकिन कुछ दिनों बाद ढाबे के मालिक ने उन्हें चोरी का आरोप लगाकर हटा दिया। बचपन में ओमपुरी जिस मकान में रहते थे उससे पीछे एक रेलेवे यार्ड था। रात के समय ओमपुरी अक्सर ज्वर से भागकर रेलवे यार्ड में जाकर किसी ट्रेन में सोने चले जाते थे7 उन दिनों उन्हें ट्रेन से काफी लगाव था और वह सोंचा करते कि बड़े होने पर वह रेलवे ड्राइवर बनेगे।  कुछ समय के बाद ओमपुरी अपने ननिहाल पंजाब के पटियाला चले आए जहां उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की7  इस दौरान उनका रुझान अभिनय की ओर हो गया और वह नाटकों में हिस्सा लेने लगे। इसके बाद ओम पुरी ने खालसा कॉलेज में दाखिला ले लिया। इस दौरान ओमपुरी एक वकील के यहां बतौर मुंशी काम करने लगे। इस बीच एक बार नाटक में हिस्सा लेने के कारण वह वकील के यहां काम पर नहीं गए।  बाद में वकील ने नाराज होकर उन्हें नौकरी से हटा दिया। जब इस बात का पता कॉलेज के प्राचार्य को चला तो उन्होंने ओमपुरी को केमिस्ट्री लैब में सहायक की नौकरी दे दी। इस दौरान ओमपुरी कॉलेज में हो रहे नाटकों में हिस्सा लेते रहे। यहां उनकी मुलाकात हरपाल और नीना तिवाना से हुई, जिनके सहयोग से वह पंजाब कला मंच नामक नाटच्य संस्था से जुड़ गए।
 लगभग तीन वर्ष तक पंजाब कला मंच से जुड़े रहने के बाद ओमपुरी ने दिल्ली में राष्ट्रीय नाटच्य विद्यालय में दाखिला ले लिया। इसके बाद अभिनेता बनने का सपना लेकर उन्होंने पुणे फिल्म संस्थान में दाखिला ले लिया। वर्ष 1976 में पुणे फिल्म संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ओमपुरी ने लगभग डेढ़ वर्ष तक एक स्टूडियो में अभिनय की शिक्षा भी दी। बाद में ओमपुरी ने अपने निजी थिएटर ग्रुप मजमा की स्थापना की।  ओमपुरी ने अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 1976 में प्रदíशत फिल्म ,घासीराम कोतवाल से की। मराठी नाटक पर बनी इस फिल्म में ओमपुरी ने घासीराम का किरदार निभाया था। इसके बाद ओमपुरी ने गोधूलि ,भूमिका ,भूख ,शायद ,सांच को आंच नहीं जैसी कला फिल्मों में अभिनय किया, लेकिन इससे उन्हें कोई खास फायदा नही पहुंचा। वर्ष 1980 में प्रदíशत फिल्म आक्रोश ओम पुरी के सिने करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई। गोविन्द निहलानी निर्देशित इस फिल्म में ओम पुरी ने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया जिस पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाया जाता है। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए ओमपुरी सर्वŸोष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किए गए।  वर्ष 1983 में प्रदíशत फिल्म  अर्धसत्य ओमपुरी के सिने करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म में ओमपुरी ने एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में अपने विद्रोही तेवर के कारण ओमपुरी दर्शकों के बीच काफी सराहे गए। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए वह सर्वŸोष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किए गए।  वर्ष 1983 में प्रदíशत फिल्म जाने भी दो यारों ओम पुरी के सिने करियर की अहम फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म के जरिए उन्होंने यह साबित कर दिया कि उनकी अभिनय क्षमता सिर्फ विद्रोही या गुस्सैल इंसान की भूमिकाओं तक सीमित नहीं है। हास्य से भरपूर इस फिल्म में ओमपुरी ने जबदस्त हास्य अभिनय से दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
अस्सी के दशक के आखिरी वषरे में ओमपुरी ने व्यावसायिक सिनेमा की ओर भी अपना रुख कर लिया। इस दौरान उन्हें न्यू दिल्ली टाइम्स, मरते दम तक ,इलाका ,घायल ,नरसिम्हा जैसी फिल्मों में काम करने का अवसर मिला जिसकी सफलता ने ओम पुरी को व्यावसायिक सिनेमा में भी स्थापित कर दिया।  ¨हदी फिल्मों के अलावा ओमपुरी ने पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय किया है। इनमें चान परदेसी, लांग दा लश्कारा, बागी और यारियां जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल है। दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए नब्बे के दशक में ओमपुरी ने छोटे पर्दे की ओर भी रुख किया और, कक्काजी कहिन में अपने हास्य अभिनय से दर्शकों को दीवाना बना दिया।  ओमपुरी ने अपने करियर में कई हॉलीवुड फिल्मों में भी अभिनय किया है। इन फिल्मों में, ईस्ट इज ईस्ट, माई सन द फैनेटिक, द पैरोल ऑफिसर, सिटी ऑफ जॉय, वोल्फ, ,द घोस्ट एंड द डार्कनेस, चार्ली विल्सन वार जैसी फिल्में शामिल है।  ओमपुरी को अपने सिने करियर में कई सम्मान भी मिले। वर्ष 1982 में प्रदíशत आरोहन और वर्ष 1983 में फिल्म अर्धसत्य के लिए उन्हें सर्वŸोष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए 1990 में उन्हें पद्मश्री से अलंकृत किया गया। वर्ष 2009 में ओमपुरी फिल्म फेयर के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी सम्मानित किए गए।  ओमपुरी ने अपने चार दशक लंबे सिने करियर में लगभग 200 फिल्मों में अभिनय किया। उनके करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में कुछ है- अल्बर्ट ¨पटो को गुस्सा क्यों आता है, स्पर्श, कलयुग, विजेता,  गांधी मंडी, डिस्को डांसर, गिद्ध, होली, पार्टी, मिर्च मसाला, कर्मयोद्धा, द्रोहकाल, कृष्णा, माचिस, घातक, गुप्त, आस्था, चाची 420, चाइना गेट पुकार,  हेराफेरी, कुरुक्षेत्न, पिता, देव, युवा, हंगामा, मालामाल वीकली,  ¨सह इज ¨कग,  बोलो राम आदि।