रविवार, 3 अप्रैल 2016

बहुत गहरे राज छिपे हैं मानव के फिंगर प्रिंट में

क्सर हम व्यक्ति के पहनावे, उसकी बोलचाल और उसके पढ़ाई के स्तर से यह अंदाजा लगा लेते हैं कि संबंधित व्यक्ति की पारिवारिक पृष्ठभूमि क्या हो सकती है। अगर कोई अच्छे कपड़े पहनता है, सभ्य भाषा का प्रयोग करता है और पढ़ाई-लिखाई की डिग्रियां भी रखता है तो हम यह मान लेते हैं कि उसकी पारिवारिक पृष्ठभूमि सामान्य या उससे अधिक है, अन्यथा हम उसे निम्न स्तरीय परिवार से ताल्लुक रखता व्यक्ति समझते हैं।
इसके अलावा व्यक्ति किस समाज या देश से संबंध रखता है ये बात भी उसके कपड़े, खान-पान और चेहरे-मोहरे को देखकर ही पता लगाई जाती है।
खैर ये बहुत सामान्य है और कुछ हद तक सही भी। लेकिन क्या आप जानते हैं व्यक्ति के फिंगर प्रिंट्स भी ये बताते हैं कि उसकी पारिवारिक पृष्ठभूमि कैसी है।
अमरीकन जर्नल ऑफ फिजिकल एंथ्रोपोलोजी में प्रकाशित एक लेख में यह दावा किया गया है कि व्यक्ति की पारिवारिक पृष्ठभूमि को जानने के लिए उसके फिंगरप्रिंट्स ही काफी हैं।
अमरीका में नॉर्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी (अमेरिका) के एंथ्रोपोलोजी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक और इस शोध के मुख्य शोधकर्ता एन. रॉस के अनुसार यूं तो पिछले काफी समय से अध्ययनकर्ता इस विषय पर शोध करते रहे हैं लेकिन ये विस्तृत जांच वाला अपनी तरह का पहला शोध है और इसके नतीजे भी बहुत दिलचस्प हैं।
इस अध्ययन को संपन्न करने के लिए शोधकर्ताओं ने करीब 243 वंशों के व्यक्तियों को अपने साथ जोड़ा और उनके सीधे हाथ की तर्जनी अंगुली के पहले और दूसरे पोरों का विस्तृत अध्ययन किया। लिंग या पारिवारिक पृष्ठभूमि, अंगुलियों के निशान से किस तरह झलकती है, यह इस अध्ययन का विषय था। 
जांचकर्ताओं को अंगुलियों के निशान से यह तो नहीं दिखा कि अंगुलियों के निशान लिंग भेद की बात स्पष्ट करते हैं लेकिन वंशावलियों के अंतर को साफ देखा गया। अर्थात अमेरिकी, अफ्रीकी और यूरोपीय-अमेरिकी लोगों के अंगुली के प्रिंट्स में अच्छा खासा अंतर नजर आया।
मुख्य शोधकर्ता रॉस का कहना है यह तो शोध की बस एक शुरुआत है, अभी तो इस दिशा में बहुत काम होना बाकी है, जिसमें हो

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें