शनिवार, 19 जुलाई 2014

बच्चों ने किया पौधरोपण

एक पेड़ एक ब्यक्ति के नारे को सार्थक रूप देते हुए पटौदी के सरकारी स्कूल खंडेवला   गाॉव में बच्चों ने पौधरोपण का आगाज किया। इस कार्यक्रम को जी अर्थ 2025 फाउंडेशन ने खेल विभाग गुड़गाव्  के साथ तरु उत्सव के रूप में मनाया।  बच्चों को सुबह जी अर्थ के सदस्यों ने पेड़ों के बारे में जानकारी दी।  पानी बचाओ ,पेड़ लगाओ ,जनसख्या धटाओ ,जीवन सफल बनाओ के बिषय में बच्चो को काफी जानकारी दी गई। 
संस्था की अधिकारी चेतना ने बच्चो को पेड़ो की अहमियत बताते हुए कहा की हम पुरे जीवन में 5  करोड़ से ज्यादा की ऑक्सीजन सांसों के माध्यम से लेते हे। अगर हम मात्र एक पीपल का पेड़ अपने जीवन में रोपें तो बह 150 सालो तक एक खरव् बीस अरव के करीब करीब ऑक्सीजन हमे देगा। ऊपर से वातावरण भी शुद्ध होगा। जिससे समाज में बीमारीया कम होगी और हमारा देश स्वछ व् सुन्दर होगा। 
स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव रस्तोगी  और अध्यापकगण सुरेश शर्मा, कृष्ण कुमार ,ज्ञानवती संगीता ,ओशिका ,रीता ,रचना ,सीमा   ने इस कार्य को काफी सराहनीये बताया और कहा  ज्यादा से ज्यादा लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर खनिज पदार्थों को जरुरत के मुताविक खर्च करना चाहिए।
पानी ,खनिज ,बनस्पती ,इंधन ,बायु , को बर्वाद होने से रोकना चाहिए। इसी में हमारे कल की भलाई होगी। जैसे "पेड़ है तो पानी है पानी है तो कहानी है " आदमी की कहानी ही पानी से शुरू हुई थी कही फिर से पानी को हम खत्म करते जाये और हमारी ही कहानी ना खत्म हो जाये। जरुरत है इस समस्या को समझने की  और एक नई शुरुआत करने की। संस्था के बरिष्ट अधिकारी जयकिशोर ने इस बात की और ध्यान खेंचा। डाक्टर सतीश कोशीक व ओम प्रकाश  जी ( स्कूल P.T.I) ने भी इस मोके पर पौधरोपण में भाग लिया  .
 जी अर्थ  फाउंडेशन ने  जुलाई अगस्त का लक्ष्य् गुडगाँव के आसपास सभी ग्रामीण स्कूलों व् गावों में पौधरोपण का रखा है। इसके लिये वन विभाग ,हुडा प्रसाशन ,M,C,G से सहयोग की उम्मीद भी रखी है।   संस्था का लक्ष्य् वैसे ही पूरा हो जायेगा जव हर ब्यक्ति अपने सांसों के लिये एक एक पेड़ लगाएगा। यही सुन्दर और सवच्छ भारत का सपना भी होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों  ने एक एक पेड़ लगाया और उसे बड़ा करने का बीड़ा भी उठाया। इसमें उर्मिला ,पूजा,सोनिया ,गोपाल , हनी ,रिचल ,हिमानी ,ने भरपूर सहयोग दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें